जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन
- फोटो : यूट्यूब- @YRF
करण जौहर ने भी की टीजर की तारीफ
ऋतिक रोशन की फिल्म के टीजर को फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। करण ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, और इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आ चुकी है। ये लड़ाई शानदार होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है। मुझसे बिल्कुल इंतजार नहीं हो पा रहा।'
ऋतिक-जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन
फिल्म में ऋतिक एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर के रोल में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनके सामने हैं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जिनके होने का मतलब है साउथ ऑडियंस को थिएटर्स तक खींच लाना। टीजर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, हाई वोल्टेज फेसऑफ और थ्रिल भरपूर है।
ये खबर भी पढ़ें: War 2 Teaser Reaction: ऋतिक-जूनियर NTR को साथ देखकर एक्साइटेड फैंस, बोले- ‘मास एंटरटेनर पर कियारा सब पर भारी’
कब रिलीज होगी फिल्म?
'वॉर 2' के टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 'वॉर' फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी है, जिसकी पहली फिल्म 2019 में आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।