द वन का कलेक्शन कितना रहा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत 'द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' कल 25 सितंबर को सिनेमाघरों में सजी। दीपक कुमार मिश्रा निर्देशित इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से इसका प्रदर्शन औसत रहा।
- औसत प्रदर्शन के बावजूद यह फिल्म सिद्धार्थ के लिए अच्छा शगुन लाई है। यह सिद्धार्थ के करियर की बीते 11 साल में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
- इससे पहले 2015 में ब्रदर्स (15.20 करोड़) और एक विलेन ने (16.72 करोड़) पहले दिन दहाई का आंकड़ा पार किया था। हालांकि, ये सोलो रिलीज नहीं थीं।
- वहीं, 2022 में रिलीज हुई 'थैंक गॉड' 8.10 करोड़ और 2025 में आई 'परम सुंदरी' ने 7.37 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
- कोरोना माहमारी के बाद यह उनकी ऐसी दूसरी सोलो रिलीज है, जिसने आठ करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है।
एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर ली है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को सात साल बाद मार्वल इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से दोबारा रिलीज किया गया है। यह फिल्म भारत में 25 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी। ओपनिंग डे पर इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
महाकाव्य श्री रामायण
वहीं बात करें शुक्रवार को रिलीज हुई अंजलि अरोड़ा स्टारर 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तो फिल्म का पहले दिन बहुत ही बुरा हाल रहा। इसने पहले दिन खबर लिखे जाने तक मात्र 17 लाख रुपये कमाए हैं।
द पैराडाइज
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी नानी की इस फिल्म ने कल शुक्रवार को दूसरे दिन 14.90 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले ओपनिंग डे पर गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये रहा था। रिलीज के दूसरे ही दिन इसमें आधे से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। बता दें कि रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से भी फिल्म ने करीब 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। द पैराडाइज का टोटल नेट कलेक्शन 61.26 करोड़ रुपये हो चुका है।
मिर्जापुर द मूवी
शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ रही है। कल 22वें दिन इसने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इससे एक दिन पहले 21वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए थे। मिर्जापुर द मूवी का टोटल नेट कलेक्शन 223.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
हनुमान अंश का भौकाल कायम
इस फिल्म का चमत्कार जारी है। शुक्रवार को इसकी रिलीज के 50 दिन पूरे हो गए। कल 50वें दिन इसने 3.35 करोड़ रुपये कमाए। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 49वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। टोटल नेट कलेक्शन 291.54 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि वीकएंड पर यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए।