सलमान ने ट्रोलर्स से क्या कहा था?
‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा , 'मुझे पता है कि मुझे कौन ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब हैं कि हमें पता होता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस इस पर रिएक्ट नहीं करना चाहते। किसी एक्ट्रेस के मां बनने पर उसे ट्रोल करते हैं। मुझे भी बुड्ढा बोलकर ट्रोल करते हैं। अरे पहले अपने आप को तो देखो फिर किसी और को ट्रोल करना।'
ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय- सलमान खान विवाद
- अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के आपसी विवाद को कई साल बीच चुके हैं।
- 2003 में पहली बार यह विवाद तब सामने आया था, जब विवेक ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
- विवेक का नाम उन दिनों ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा रहा था।
- तब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि सलमान ने उन्हें फोन पर गालियां और धमकी दी हैं।
- विवेक ने दावा किया था कि सलमान उन्हें बार-बार फोन करके ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते पर नराजगी जता रहे थे।