फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Oberoi: सुपरस्टार बनने ही वाले थे विवेक ओबेरॉय, एक गलती से बर्बाद हो गया करियर

Wed, 03 Sep 2025 07:26 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivek Oberoi Birthday: बॉलीवुड एक्टर और बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म जगत में उनका करियर किसी फिल्मी कहानी जैसा ही रहा। कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते-चढ़ते एक विवाद ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी।
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता पाना जितना मुश्किल है, उससे भी मुश्किल है उस कामयाबी को बरकरार रखना। कई कलाकार अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर सुपरस्टार्स तो बन जाते हैं लेकिन फिर एक चूक उन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर देती है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ स्टारकिड ऐसे रहे हैं जिन्हें लॉन्चिंग के साथ ही अगला सुपरस्टार कह दिया गया, लेकिन किस्मत और हालात ने उनका सफर बिगाड़ दिया। ऐसे ही एक नाम हैं विवेक ओबेरॉय।

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
विरासत में मिली एक्टिंग 
3 सितंबर 1976 को जन्मे विवेक आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुरेश ओबेरॉय जैसे दिग्गज अभिनेता के बेटे होने के बावजूद विवेक का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई, लेकिन विवादों ने उनके करियर की चमक छीन ली। हालांकि, हार न मानते हुए उन्होंने बिजनेस की ओर रुख किया और आज करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। लेकिन सुपरस्टार बनने की राह पर निकले विवेक अचानक से इंडस्ट्री से गायब कैसे हो गए, इसे जानने के लिए उनके पूरे सफर पर एक नजर डालते हैं। 

फिल्मों में शानदार आगाज
विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म क्राइम बेस्ड थी और विवेक ने अपने किरदार को इतने शानदार ढंग से निभाया कि हर तरफ उनकी तारीफ होने लगी। पहली ही फिल्म ने उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड दिला दिया और दर्शकों ने उन्हें इंडस्ट्री का उभरता सितारा मान लिया।



ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अशनूर कौर से आवेज दरबार तक, 'बिग बॉस 19' के बड़े चेहरे जो अब तक दिखे बेदम

इसके बाद उन्होंने 'साथिया' जैसी रोमांटिक फिल्म से लोगों का दिल जीता। मस्ती जैसी कॉमेडी और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी एक्शन फिल्म ने साबित किया कि विवेक हर तरह के रोल निभाने में माहिर हैं। शुरुआती दिनों में उन्हें बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कहा जाने लगा था।

विवेक ओबेरॉय-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विवाद जिसने बदल दी किस्मत
लेकिन कहते हैं न कि कभी-कभी एक गलती इंसान का पूरा करियर बर्बाद कर देती है। साल 2004 के आसपास विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा गया। तभी उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनी मचा दी। उस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि सलमान खान उन्हें बार-बार धमकियां दे रहे हैं और ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए कह रहे हैं।

यह बयानबाजी विवेक के लिए भारी पड़ गई। इंडस्ट्री में उनकी इमेज बिगड़ गई और बड़े फिल्ममेकर्स उनसे दूरी बनाने लगे। धीरे-धीरे काम के मौके कम होते गए और उनका करियर वहीं से डगमगा गया। विवेक ने कई बार पब्लिकली माफी भी मांगी, लेकिन उनके लिए हालात फिर भी बेहतर नहीं हुए।

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
बिजनेस की तरफ बढ़ाए कदम 
जब फिल्मों से ऑफर्स आना बंद हो गए तो विवेक ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बिजनेस की ओर कदम बढ़ाया। वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने खुद का साम्राज्य खड़ा कर लिया। उनकी सबसे बड़ी कंपनी कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय है। इसके अलावा उन्होंने मेगा एंटरटेनमेंट नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की। विवेक ओबेरॉय ने दुबई और यूएई में भी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट किया है। खासकर अक्वा आर्क प्रोजेक्ट जिसकी वैल्यू लगभग 2300 करोड़ रुपये है, उससे उनका बिजनेस और मजबूत हुआ।

 

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ 
आज विवेक ओबेरॉय 1200 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक हैं। उनका बिजनेस पोर्टफोलियो सिर्फ रियल एस्टेट तक सीमित नहीं है। उन्होंने लैब-ग्रोउन डायमंड्स, लग्जरी मार्केट और कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है। कोविड-19 महामारी के बाद विवेक दुबई शिफ्ट हो गए और वहीं अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा और बच्चों के साथ रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो अपनी फैमिली लाइफ और फेस्टिवल्स की झलकियां अक्सर साझा करते रहते हैं।

सुरेश ओबेरॉय बेटे विवेक ओबेरॉय के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पिता से सीखी बिजनेस की समझ
विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बिजनेस की समझ उन्हें बचपन से ही उनके पिता ने दी थी। सुरेश ओबेरॉय अक्सर उन्हें कोई प्रोडक्ट देते और कहते कि सोचो इसे कैसे बेचोगे। बचपन से मिली यह ट्रेनिंग उनके लिए भविष्य में बेहद काम आई। इसके बारे में बात करते हुए एक बार उन्होंने कहा था, 'मेरे पिता कहते थे कि मैं अमीर हूं, तुम नहीं। तुम्हें वहां तक खुद पहुंचना होगा।' शायद यही वजह है कि फिल्मों से दूर होकर भी विवेक ने अपने लिए नया रास्ता बनाया।
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों का सफर जारी
भले ही विवेक का करियर विवादों से प्रभावित हुआ, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से एक्टिंग से दूरी नहीं बनाई। 'ओंकारा', 'कुर्बान', 'कृष 3', 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों में उनके किरदार यादगार रहे। बीच-बीच में विवेक फिल्मों में नजर आ जाते हैं।  हाल के वर्षों में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। 'इनसाइड एज', 'धारावी बैंक' और 'इंडियन पुलिस फोर्स' जैसी वेब सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई।

विवेक का लग्जरी लाइफस्टाइल
आज विवेक ओबेरॉय दुबई में आलीशान घर में रहते हैं। उनके पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है और वो अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर विदेश जाते हैं। बिजनेस में कामयाबी ने उन्हें वो मुकाम दिया जो शायद बॉलीवुड ने उनसे छीन लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें