फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: ‘वो रात में कुछ बोलता है दिन कुछ और’, विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर किया पलटवार

Fri, 08 Aug 2025 11:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivek Agnihotri And Anurag Kashyap: विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच कोल्ड वॉर जारी है। दोनों एक-दूसरे पर लगातार जुबानी हमले बोलते रहते हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर पलटवार किया है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच एक-दूसरे पर जुबानी हमले लगातार चलते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री को झूठा बोला था। अब विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने फिर से अनुराग कश्यप को शराब का आदी बताया है।

अनुराग कश्यप के अंदर 2-3 आदमी हैं

विज्ञापन

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप को लेकर बात की। साथ ही अनुराग कश्यप के उनको लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि अनुराग कश्यप एक अद्भुत व्यक्ति हैं और भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अभूतपूर्व है, लेकिन उनकी शराब की लत के कारण उनकी फिल्म को नुकसान हुआ। अनुराग के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा कि उसे छोड़ो। वो रात में क्या बोलता है, सुबह क्या बोलता है, दोनों में फर्क है। जिसके अंदर 2-3 आदमी रहते हैं, उसकी बात को मैं क्या कहूं? हां, मैंने उनकी शराब पीने की आदतों के बारे में बात की थी, और यह सच है। लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि अनुराग बुरे इंसान हैं। वो एक बेहतरीन इंसान हैं। 

विवेक ने की अनुराग की तारीफ
हालांकि, अनुराग कश्यप के फिल्मी योगदान की तारीफ करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय सिनेमा में अनुराग कश्यप का योगदान अभूतपूर्व है। अनुराग कश्यप सिर्फ एक ही हो सकते हैं। जब भारतीय सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा, तो लोग उन्हें याद रखेंगे।

फिल्म ‘गोल’ को लेकर दोनों के बीच है पेशेवर विवाद

विज्ञापन

अनुराग कश्यप और विवेक अग्निहोत्री के बीच फिल्म ‘गोल’ को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद चल रहा है। जिसमें कुछ दिनों पहले अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री को झूठा बोला था। अब विवेक अग्निहोत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि मेरी फिल्म को उनकी शराब की लत के कारण नुकसान उठाना पड़ा। इसमें क्या गलत है? मैं अपने जीवन में एक समय बहुत पीता था और इसकी वजह से मुझे काम पर भी परेशानी हुई। ऐसा होता है। मैं अपनी बात पर कायम हूं कि उन्होंने अपना काम विक्रमादित्य मोटवानी को दिया था। आप उस कंपनी से पूछ सकते हैं जिसने उन्हें काम पर रखा था।

यह खबर भी पढ़ेंः Nishaanchi Teaser: अनुराग कश्यप की 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज, दोहरी भूमिका में दिखे बाल ठाकरे के पोते

दोनों की अगली फिल्में रिलीज को हैं तैयार
वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ है। जिसको लेकर रिलीज से पहले ही विवाद भी शुरू हो गया है। वहीं अनुराग कश्यप की अगली फिल्म ‘निशानची’ है, जिसका टीजर सामने आ चुका है। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें