विराट कोहली ने ट्वीट में क्या लिखा?
17 अक्तूबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली ने अरिजीत सिंह को लेकर ट्वीट किया था जो अब वायरल हो रहा है। इसमें क्रिकेटर ने सिंगर की तारीफ करते हुए लिखा था 'मेरे लिए यह अच्छा पल था। आप कितने कमाल के इंसान हैं। इस आदमी की तरह किसी ने भी अपनी आवाज से मुझे इतना दीवाना नहीं बनाया। भगवान आपकी रक्षा करे अरिजीत।' विराट कोहली ने अपने साथ अरिजीत सिंह की एक तस्वीर भी शेयर की थी।
करियर के पीक पर लिया फैसला
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने मंगलवार शाम को बताया कि वह प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक ले रहे हैं। यह कदम उन्होंने अपने करियर के पीक पर उठाया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली और मशहूर आवाजों में से एक माना जाता है।
अरिजीत सिंह ने दी जानकारी
अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक आपने मुझे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'