योनेल मेसी से मुलाकात करने की अटकलें
विराट-अनुष्का को एयरपोर्ट पर देखकर लोगों ने कई तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दिया। विराट के मुंबई आने के कारण को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने-अपने लॉजिक्स और कारण दिए हैं।
पावर कपल हैं विराट और अनुष्का
बता दें विराट कोहली और अनुष्का के ढेरों चाहने वाले हैं। दोनों कई वर्षों से फैंस को रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं। दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली में शादी की थी। इसके बाद 2021 में बेटी वामिका का जन्म हुआ और फरवरी 2024 में बेटे अकाय ने परिवार में खुशियां बढ़ाईं।
शाहरुख ने की मेसी से मुलाकात
बता दें लियोनेल मेसी अपने तीन दिवसीय 'जीओटी इंडिया टूर 2025' के लिए भारत में हैं, जो चार शहरों में आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत कोलकाता से होगी। मेसी आज कोलकाता में हैं जिनसे मिलने के लिए किंग शाहरुख खान भी पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह शाहरुख को अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ कोलकाता पहुंचते देखा गया। सुपरस्टार के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। शाहरुख के एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।