फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किंग याद दिला देता है कि वो किंग क्यों है', विराट कोहली के शतक पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 30 Nov 2025 07:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Reaction on Virat Kohli Century: विराट कोहली के शतक के बाद बॉलीवुड भी झूम उठा। रणवीर सिंह ने किंग कोहली की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनका संडे साकार हो गया है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और विराट कोहली - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक बन गया। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अपना 52वां शतक जमाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का बादशाह माना जाता है। संयम और क्लास से भरी इस शतकीय पारी को कोहली ने 102 गेंदों में पूरा किया।
विज्ञापन


रणवीर सिंह ने की किंग की तारीफ
उनके बल्ले से निकले हर रन पर स्टेडियम में बैठे हजारों प्रशंसक झूम उठे। ऐसे में बॉलीवुड के रणवीर सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोहली के गेम की तारीफ करते हुए लिखा-  'कभी-कभी राजा को याद दिलाना पड़ता है कि वह राजा क्यों है।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: अशनूर कौर से पहले बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स भी हिंसा करने के चलते हो चुके आउट, कुछ को मेकर्स ने बुलाया वापस

रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट 
रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विराट की मैदान से एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक भी लगाया। रणवीर ने यह भी लिखा कि विराट की बल्लेबाजी ने उनका रविवार बेहतरीन कर दिया। 

रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ भी चर्चा में
जहां रणवीर कोहली की पारी पर तारीफ करते दिखे, वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है, जिसमें उन्हें रौद्र रूप में पेश किया गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और चाइल्ड आर्टिस्ट सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें