फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वो दूसरी बार प्रेग्नेंट है’, मेट गाला में ईशा अंबानी ने अनाउंस की इंफ्लुएंसर की प्रेग्नेंसी; वायरल हुआ वीडियो

Tue, 05 May 2026 04:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Isha Ambani Met Gala: ईशा अंबानी एक बार फिर मेट गाला 2026 में अपने शानदार लुक को लेकर चर्चा में रहीं, लेकिन इस बार वो एक और वजह से भी सुर्खियों में आ गईं। जानें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला का आयोजन हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी दुनिया भर के तमाम दिग्गज सेलेब्स इस इवेंट का हिस्सा बने। हालांकि, भारत की तरफ से इस बार करण जौहर-मनीष मल्होत्रा, ईशा अंबानी और अनन्या बिरला ही इवेंट में नजर आईं। ईशा अंबानी अपने लुक के चलते काफी चर्चाओं में रही, लेकिन एक और वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 

इस इंफ्लुएंसर की प्रेग्नेंसी की अनाउंस 

विज्ञापन

दरअसल, ईशा अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह न्यूयॉर्क की जानी-मानी जूलरी इंफ्लुएंसर जूलिया कैफे से बात करती नजर आती हैं। इसी दौरान ईशा ने उनकी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर बात की, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा रेड कार्पेट पर जाने से पहले तैयार हो रही थीं। तभी जूलिया उनसे मिलने आती हैं। दोनों के बीच बातचीत होती है और ईशा उनके पहले बच्चे के बारे में पूछती हैं। इसी दौरान ईशा उनकी बेबी बंप नोटिस करती हैं और उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पूछ लेती हैं।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो 
जूलिया ने बताया कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उनका बच्चा सितंबर 2026 में आने वाला है। बाद में जूलिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मेट गाला के दिन ईशा अंबानी उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर देंगी।

ये भी पढ़ें- Meta Gala 2026: मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका, दीपिका और आलिया भी नजर आईं! तस्वीरें देखकर खा गए न धोखा?

कौन हैं जूलिया कैफे? 
जूलिया कैफे एक फेमस जूलरी डिजाइनर, कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और सेलेब्रिटीज की जूलरी के बारे में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन

ईशा अंबानी का मेट गाला लुक - फोटो : Instagram

चर्चाओं में रहा ईशा अंबानी का लुक 
वहीं, मेट गाला में ईशा अंबानी का लुक भी खूब चर्चा में रहा। उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता की गोल्ड टिश्यू साड़ी पहनी थी, जिसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल देखने को मिला। इस पूरे वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और जूलिया को उनकी प्रेग्नेंसी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें