फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर दास: क्यों एमी अवॉर्ड हारकर भी जीत गए अभिनेता? बोले- इतनी दूर तक पहुंचते देखना ही अविश्वसनीय

Tue, 24 Nov 2026 09:36 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • वीर दास की 'फूल वॉल्यूम' को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी के कैटगरी में नामांकन मिला था। 
  • मगर इसे अर्जेंटीना के 'डिविजन पालेर्मो सीजन 2' से हार का सामना करना पड़ा। 
  • वहीं एक्टर भारत के पहले ऐसे कलाकार है, जिन्हें तीसरी बार एमी नामांकन मिला है। 
  •  पढ़िए इस पर वीर दास ने क्या कहा…
विज्ञापन
एमी अवॉर्ड में वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमी अवॉर्ड 2026 में कॉमेडियन और एक्टर वीर दास की 'फूल वॉल्यूम' को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अर्जेंटीना के 'डिविजन पालेर्मो सीजन 2' को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी का पुरस्कार मिला। मगर हारने के बाद भी एक्टर को हाथ बड़ी सफलता लगी। 

नामांकन पर क्या बोले वीर? 

विज्ञापन

एमी अवार्ड्स के दौरान वीर ने एक बातचीत में कहा, ‘फूल वॉल्यूम नाम के शो के लिए इंटरनेशनल एमी के लिए नामांकित होना अपने आप में अद्भुत है। यह स्पेशल शो उस दौर का है जब मेरी आवाज सचमुच चली गई थी, इसलिए खामोशी से शुरू हुई किसी चीज को इतनी दूर तक पहुंचते देखना वाकई अविश्वसनीय है।’

Trending Videos

वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास के नाम बड़ी उपलब्धी
एक्टर वीर दास के नेटफ्लिक्स स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' को 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी की दौड़ में शामिल थी। मगर अवॉर्ड हारने के बाद भी एक्टर तीन अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए।

पहले भी हो चुके हैं नमांकित 
वीर दास इससे पहले भी दो बार नामांकित हो चुके हैं। उन्हें  'वीर दास: फॉर इंडिया' और 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। 2023 में 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी का पुरस्कार जीता था। यह तीसरी बार था जब उन्हें इस केटेगरी में जगह मिली। वहीं बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में मैन वर्सेस बेबी और ओल्ड डॉग, न्यू ट्रिक्स भी शामिल थे, लेकिन अर्जेंटीना की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल और के एंड एस फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ने ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन

एमी अवॉर्ड सेरेमनी का खास पल - फोटो : एएनआई

एमी अवार्ड्स और भारत का पुराना नाता
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में कई सम्मान हासिल किए हैं। 2023 में प्रोड्यूसर एकता कपूर को 'इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड' मिला। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला और फिल्ममेकर बनीं। उनसे पहले, सुभाष चंद्रा को 2011 में यही पुरस्कार मिला था। 2020 में 'दिल्ली क्राइम' ने इंटरनेशनल एमी जीता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें