ट्रंप ने दिया विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाने का निर्देश
विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाते हुए ट्रंप ने विदेशी फिल्मों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। इस बारे में विपुल अमृतलाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'इसके दो-तीन पहलू हैं। पहला यह कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यह 100 प्रतिशत टैरिफ कैसे होगा? क्योंकि हमारी जो फिल्में होती हैं वो भारत की ही कंपनी वहां सीधे डिस्ट्रीब्यूट करती है और बहुत सारी फिल्में होती हैं जो वहां के डिस्ट्रीब्यूटर हम नियुक्त करते हैं और वो डिस्ट्रीब्यूट करते हैं'।
यह खबर भी पढ़ें:
Gaurav Khanna: सीरियल ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना को करियर में कैसे मिला पहला मौका? कुकिंग शो में भी छा गए अभिनेता
निर्माता आनंद पंडित बोले- 'चिंता का विषय है'
वहीं, निर्माता आनंद पंडित ने अमेरिका के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की ट्रंप घोषणा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा विदेशी फिल्मों पर प्रस्तावित टैरिफ पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, यह देखते हुए कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय फिल्म उद्योग दर्शकों की बदलती प्राथमिकताओं के कारण थिएटर में आने वाले लोगों की संख्या मे कमी देख रहा है, यह चिंता का विषय है'।