फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakt Bramhand: ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ में विपिन शर्मा की एंट्री, सीरीज में अपने किरदार को लेकर किया खुलासा

Fri, 18 Oct 2024 11:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राज और डीके की आगामी वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्माण्ड - द ब्लडी किंगडम’ में अभिनेता विपिन शर्मा को कास्ट किया गया है। वेब सीरीज से जुड़ने के बाद उन्होंने ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 
विज्ञापन
विपिन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @vipin.sta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज और डीके की आगामी वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्माण्ड - द ब्लडी किंगडम’ में एक और दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो चुकी है। इस वेब शो में ‘तारे जमीन पर’, ‘रांझणा’, ‘किक’, ‘सिम्बा’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के लिए मशहूर अभिनेता विपिन शर्मा को कास्ट किया गया है। इस सीरीज में सामंथा रूथ प्रभु, वामिका गब्बी और आदित्य रॉय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन


अलग भूमिका में नजर आएंगे विपिन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में विपिन कहते हैं, ‘यह किरदार मेरे अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग है। शूटिंग के पहले दिन, मुझे फिर से एक बच्चे जैसा महसूस हुआ। यह इतना रोमांचक था! रक्त ब्रह्माण्ड एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है और सिर्फ कॉस्ट्यूम पहनने में ही तीन घंटे तक लग सकते हैं, कभी-कभी दूसरों को इससे से भी ज्यादा समय लग जाता है। इससे आपको अंदाजा हो जाता है कि यह दृश्यात्मक रूप से कितना शानदार है। हालांकि मैं अभी अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि यह अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण है और एक अभिनेता के तौर पर मुझसे बहुत कुछ मांगता है।’
Prabhas: 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ काम करेंगे प्रभास? अभिनेता के जन्मदिन पर होगा फिल्म का एलान
विज्ञापन

 
तीसरी बार जुड़ रहे निर्माता जोड़ी के साथ
राज और डीके के साथ विपिन का तीसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वह निर्देशक जोड़ी के साथ ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में काम कर चुके हैं। अभिनेता ने निर्माताओं के दृष्टिकोण की प्रशंसा की है। वह कहते हैं, ‘शोर इन द सिटी’ देखने के बाद मुझे पहली बार राज और डीके का काम पसंद आया। हर परियोजना में अनूठी दुनिया बनाने की उनकी क्षमता, उनके डार्क ह्यूमर और मानवीय स्पर्श उन्हें सबसे अलग बनाता है। उनकी कहानी कहने का तरीका अलग है फिर भी मानवता से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे फिल्म निर्माता मिलना दुर्लभ है जो इस संतुलन को बनाए रखते हैं।’

राज और डीके की सराहना की
अभिनेता ने राज और डीके के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उन्हें एक नया किरदार करने का मौका दिया। विपिन ने कहा,  ‘राज और डीके के साथ काम करने की खास बात यह है कि उन्होंने मुझे हमारी तीन अलग-अलग परियोजनाओं में पूरी तरह से अलग-अलग भूमिकाओं में कास्ट किया। इस इंडस्ट्री में टाइपकास्ट होना आसान है, लेकिन उनके साथ, मैंने जो भी किरदार निभाया है, वह नया है।’
Tu Meri Puri Kahani: नए नाम के साथ आशिकी 3 बना रहे महेश भट्ट, विक्रम भट्ट ने किया 'तू मेरी पूरी कहानी' का एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें