विनोद कापड़ी, 'पायर' फिल्म
- फोटो : एक्स-@vinodkapri
विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म 'पायर'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर क्या बोले थे कापड़ी?
फिल्म के दोनों मुख्य कलाकारों को चुनने के बारे में निर्देशक विनोद कापड़ी ने एक रिलीज के अनुसार कहा कि उनके असली जीवन के अनुभवों ने कहानी को स्वाभाविक बनाने में मदद की।
उन्होंने कहा, 'पायर आखिरकार दो लोगों के बीच प्यार की कहानी है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताई है और माता-पिता और उनके बच्चों के बीच प्यार की भी। मैं इस कहानी को ऐसे दो लोगों के जरिए बताना चाहता था, जिन्होंने खुद ऐसी जिंदगी जी है।
पदम सिंह जी और हीरा देवी जी को ढूंढना एक असाधारण अनुभव था। उनके रिश्ते, उनकी खामोशी और भावनाओं ने पर्दे पर ऐसी सच्चाई ला दी, जिसे कोई पेशेवर कलाकार दोबारा नहीं बना सकता था।'
- बता दें कि फिल्म में पदम सिंह का किरदार निभाने वाले पदम सिंह कापड़ी रिटायर्ड आर्मी मैन हैं।
- वहीं तुलसी का किरदार निभाने वाली हीरा देवी एक गृहिणी, विधवा और पूर्व डांसर हैं।