फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: 'भाई को छील कर रख दिया...', छावा के क्लाइमैक्स सीन में विक्की कौशल की हालत देख दुखी हो गए विनीत कुमार

Thu, 20 Feb 2025 01:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava: 'छावा' फिल्म के आखिर में विक्की कौशल को यातना दी जाती है। शूटिंग के दौरान विनीत कुमार के अंदर किस तरह से असल एहसास आए इसके बारे में उन्होंने बताया है।
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लकबस्टर बनने वाली है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी तरह से फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की कौशल और विनीत कुमार को यातना दी जाती है। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है। विनीत ने कवि कैलाश का किरदार अदा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

विक्की कौशल के करीब हैं विनीत
फिल्म के आखिर में फिलमाए गए भावुक सीन के बारे में विनीत ने बताया कि वह मेरे लिए बहुत अजीब था। इसमें विक्की के कैरेक्टर को औरंगजेब के लोगों ने यातनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में असल एहसास इसलिए आए क्योंकि उनका विक्की के साथ बहुत अच्छा बॉण्ड है। विनीत ने डिजिटल कमेंट्री को बताया है कि 'हम उस सीन का बहुत देर से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इसे बाद में शूट किया गया। जब हम शूट कर रहे तब इससे हमें काफी उम्मीदें थीं। विक्की को लेकर मेरे अंदर सॉफ्ट कॉर्नर है क्योंकि हमने गैंग्स ऑफ वासेपुर में साथ में काम किया है।'

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Tax Free: मध्य प्रदेश के बाद अब गोवा में भी टैक्स फ्री हुई छावा, सीएम प्रमोद सावंत ने किया एलान

विक्की कौशल - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
भाई को छील डाला
अपने कैरेक्टर में गहरे उतरने के बारे में विनीत ने बताया कि 'सीन के शुरू होने से पहले मैंने विक्की की तरफ देखा और ये महसूस किया कि जिसके लिए मैं अपना सब कुछ कुर्बान कर सकता था, उस भाई को उन लोगों ने छील डाला है। मेरे अंदर ये एहसास थे कि उन्होंने मेरे भाई को यातना दी लेकिन हम लोग उनके सामने नहीं झुकेंगे, क्योंकि संभाजी महाराज को ये फख्र है कि औरंगजेब उनके साथ चाहे जो कुछ करे लेकिन वह उनकी आत्मा को नहीं तोड़ सकता। इस सोच के 5 सेकेंडे के बाद मैं कैरेक्टर में गया। वह सीन रातभर शूट होता रहा।'

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 6 : 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंची ‘छावा’, जानिए छठे दिन की कितनी कमाई
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'छावा' का निर्देशन लक्षमण उतेकर ने किया है। इसके निर्माता दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणआ और अक्षय खन्ना ने अदाकारी की है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें