विक्रम भट्ट के निर्देशन में साल 2011 में हॉन्टेड 3डी फिल्म रिलीजी हुई थी। अब उसी फिल्म का दूसरा भाग आ रहा है ‘हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट’, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में एकबार फिर से मिमोह चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं।
खौफनाक टीजर रिलीज
'हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट' फिल्म का 1 मिनट 20 सेकेंड का टीजर रिलीज किया गया है। इसकी शुरुआत काले घने जंगलों से होती है। इसके बाद मिमोह चक्रवर्ती कार में बैठकर एक भूतिया बंगले में जाते हैं, जो बेहद ही डरावना है। इसके बाद वहां अजीब-अजीब सी घटनाएं होती हैं। टीजर से लग रहा है फिल्म दर्शकों को डरा सकती है।
यह खबर भी पढ़ें:
Akshara Singh: अक्षरा सिंह का जबरदस्त डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस के उड़े होश; बोले- 'फायर है...'
कब रिलीज होगी फिल्म?
टीजर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी एलान कर दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ ‘मिमोह’ और चेतना पांडे नजर आएंगे। 'राज', '1920' जैसी हॉरर फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर विक्रम भट्ट इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kriti Sanon: यूएनएफपीए ने कृति सेनन को बनाया लैंगिक समानता का एम्बेस्डर, बोलीं- ‘घर से होती है शुरुआत’
ये फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का पार्ट 2 है
आपको बताते चलें कि ‘हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट’ फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' की ही सीक्वल है। इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अचिंत कौर और आरिफ जकारिया की भी अहम भूमिका थी। यह पहली भारतीय स्टीरियोस्कोपिक 3डी हॉरर फिल्म थी