फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय की जीत पर क्या बोलीं जेनेलिया डिसूजा? इन फिल्मों में साथ में कर चुकी हैं काम

Sat, 09 May 2026 03:13 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Genelia D'souza On Vijay: थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने तमिलनाडु में बड़ी जीत हासिल की है। इस पर उनकी साथी कलाकार जेनेलिया ने अपनी बात रखी है।  
विज्ञापन
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@geneliad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनेलिया डिसूजा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में थलापति विजय की जीत पर अपनी बात रखी है। इन दोनों कलाकारों ने 2005 की फिल्म 'सचिन' और 2011 की फिल्म 'वेलायुधम' में साथ काम किया था। जेनेलिया ने विजय को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत तमिलनाडु की जनता की जीत है।

विज्ञापन

विजय की जीत पर जेनेलिया
जेनेलिया ने इंडिया टुडे से कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत शानदार है। उनकी जीत तमिलनाडु की जनता की जीत है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।'

जेनेलिया देशमुख - फोटो : यूट्यूब
सेलेब्स ने विजय को दी बधाई
जेनेलिया पहली ऐसी सेलिब्रेटी नहीं हैं जिन्होंने विजय को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले, कमल हासन, विशाल, खुशबू सुंदर और इंद्रजा शंकर ने भी अभिनेता से राजनेता बने और टीवीके प्रमुख विजय को बधाई दी थी।

क्या बोले कमल हासल?
कमल हासन ने एक्स पर लिखा 'उन्हें (विजय को) सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना, तमिलनाडु की जनता के जनादेश का अपमान करने जैसा होगा। 233 निर्वाचित सदस्य अभी तक अपनी शपथ नहीं ले पाए हैं। यह राज्य का अपमान है; यह लोकतंत्र को पहुंचाया गया नुकसान है।'

थलापति विजय - फोटो : X
टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी
भले ही विजय की पार्टीटीवीके, 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह अभी तक सरकार नहीं बना पाई है। इसकी वजह यह है कि वह बहुमत के जादुई आंकड़े 118 से 10 सीटें पीछे रह गई है।

क्रिकेट मैदान के बाद टीवी पर डेब्यू करेंगे रोहित शर्मा, रिलीज हुआ नए शो का टीजर

विज्ञापन

पार्टियों ने समर्थन वापस लिया
विजय ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन पार्टियों के समर्थन को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते शपथ ग्रहण समारोह आगे नहीं बढ़ पाया। टीवीके को कांग्रेस, CPI तथा CPI(M) ने अपना समर्थन दिया था। रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि VCK टीवीके को समर्थन देने की तैयारी कर रहा था।
हालांकि, रात में राजनीतिक स्थिति में नाटकीय बदलाव आया। DMK की एक और सहयोगी पार्टी IUML ने विजय को समर्थन देने से इनकार कर दिया। VCK ने भी अपना फैसला टाल दिया और कहा कि बातचीत अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें