फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका की फिल्म की सक्सेस मीट में शामिल होंगे विजय देवरकोंडा, ‘द गर्लफ्रेंड’ के मेकर्स ने दी जानकारी

Wed, 12 Nov 2025 02:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay And Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब इस बीच विजय देवरकोंडा रश्मिका को सपोर्ट करने के लिए उनकी फिल्म की सक्सेस मीट में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और धीक्षित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ और विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब इस बीच रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की आज सक्सेस मीट होनी है। इस सक्सेस मीट में अब अभिनेता विजय देवरकोंडा भी शामिल होने वाले हैं। ये खबर सामने आने के बाद लोग ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस मीट के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

मेकर्स ने की घोषणा

विज्ञापन

निर्माताओं ने अपने एक्स पर एक पोस्टर और एक कैप्शन के साथ यह अपडेट साझा किया कि विजय देवरकोंडा सक्सेस मीट में शामिल होंगे। इस पोस्ट में लिखा गया, ‘द गर्लफ्रेंड की सफलता के जश्न में विजय देवरकोंडा गारू शामिल होंगे। आज शाम 6 बजे से हैदराबाद के पार्क हयात में। साल की सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म के लिए अभी टिकट बुक करें।’ सक्सेस मीट की घोषणा के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि विजय देवरकोंडा इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अब मेकर्स ने खुद इस बात की घोषणा कर दी है।

धीमी शुरुआत के बाद बढ़ी फिल्म की कमाई

विज्ञापन

‘द गर्लफ्रेंड’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही थी। लेकिन बाद में वर्ल्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म क मिला और कमाई ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली। दर्शकों द्वारा एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ की जा रही है। यही कारण है कि अब मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस मीट आयोजित की है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द गर्लफ्रेंड’ पांच दिनों में 7.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चकी है।

यह खबर भी पढ़ेंः Shubman-Shehnaaz Gill: शुभमन गिल के साथ रिश्ता क्या कहलाता है? अभिनेत्री शहनाज का बड़ा खुलासा, दिया करारा जवाब

7 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
राहुल रविंद्रन द्वारा निर्देशित ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ धीक्षित शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा रश्मिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग को लेकर भी चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें