फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD 12: आगे खिसकी विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12', अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म!

Mon, 20 Jan 2025 08:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

VD 12: आगे खिसकी विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12', अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म!
 
विज्ञापन
वीडी 12 - फोटो : एक्स: @TheDeverakonda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विजय निर्देशक गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली स्पाई थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई रूप से शीर्षक 'वीडी 12' है। अब इस फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जो फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

अब कब रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, निर्माताओं ने कुछ समय पहले 'वीडी 12' के निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया था और बताया था कि यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अब इसमें देरी की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।

फिल्म की शूटिंग
हाल ही में उन्होंने बताया कि 'वीडी 12' दो भागों वाली सीरीज होगी और हर भाग की कहानी अलग होगी। इस तरह वे दो अलग-अलग फिल्में बन जाएंगी। फिलहाल वीडी 12 की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। विजय की पिछली कुछ फिल्में उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने काम से लंबा ब्रेक लिया और अब वे दमदार वापसी करने की तैयार में हैं। ऐसे में वे इस फिल्म पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक एलान का इंतजार
हालांकि, इन खबरों पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। नागा वामसी द्वारा निर्देशित और सिथारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनी 'वीडी 12' विजय देवरकोंडा की जासूसी थ्रिलर में पुलिस अधिकारी के रूप में पहली फिल्म है। आगामी फिल्म में जबर्दस्त एक्शन से भरपूर सीक्वेंस हैं, जो सभी फिल्म प्रेमियों को रोमांचित कर देंगे। अभिनेता ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाने के लिए शारीरिक परिवर्तन किया है और वह अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हैं। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें