फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुश्किल काम कंधों पर उठाया है'; विजय देवरकोंडा ने अपनी नई फिल्म का किया एलान; बोले- 'अपना सबकुछ दे दूंगा'

Sat, 18 Apr 2026 12:19 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda New Film: अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रणबाली' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इस बीच एक्टर ने आज शनिवार को अपनी नई फिल्म का एलान किया है।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा की नई फिल्म का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी फिल्म 'रणबाली' की तैयारियों के बीच एक्टर विजय देवरकोंडा ने फैंस को एक और तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने 'हाय नन्ना' फिल्म के निर्देशक शौर्यव से हाथ मिलाया है। फिलहाल, अस्थाई तौर पर फिल्म को 'VDxShouryuv' नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


'मुश्किल काम कंधों पर उठाया है'
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शनिवार को एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'मेरी अगली फिल्म 'VDxShouryuv' है। फिलहाल यह अस्थाई टाइटल है, जो विजय देवरकोंडा और निर्देशक शौर्यव के नाम से मिलकर बना है। विजय ने आगे लिखा है, 'पेश है वह टीम, जिसने इस जबर्दस्त फिल्म को बनाने का मुश्किल काम अपने कंधों पर उठाया है'।

विजय बोले- 'अपना सब कुछ दे दूंगा'
विजय देवरकोंडा ने लिखा है, 'मुझे बहुत खुशी है कि यह शानदार ग्लोबल टीम, शौर्यव की बेमिसाल सोच और कमाल के जज्बे के साथ इस फिल्म पर काम किया जा रहा है। खुशी से झूम उठो दोस्तों। मैं अपना सब कुछ इस फिल्म को दे दूंगा। बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और ढेर सारा प्यार'। साझा किए गए पोस्टर पर विजय देवरकोंडा ने चार कुत्तों की लगाम अपने हाथ में थाम रखी है। वहीं, निर्देशक शौर्यव काले घोड़े के साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा टीम के अलग-अलग सदस्य भी हैं। पोस्टर काफी क्रिएटिव है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नेटिजंस हुए उत्साहित
विजय देवरकोंडा के इस पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर ने विजय को बधाई दी है। साथ ही अंगद बेदी ने भी विजय और शौर्यव को शुभकामनाएं दी हैं। यूजर्स पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई आप जो भी आउटफिट पहनते हैं, वह आप पर इतना अच्छा कैसे लगता है'? एक यूजर ने लिखा, 'हम भी उत्साहित हैं। कुछ शानदार सिनेमा देखने को मिलेगा'।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें