विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को जोश से भर दिया था। अब इस फिल्म को देखने के बाद साउथ एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा ने एक खुलासा किया है कि वह एक इंसान को जोरदार तमाचा जड़ना चाहते हैं। आखिर किस पर अभिनेता का निकला गुस्सा कि उन्होंने कहा ऐसा। आइए जानते हैं पूरी खबर।
'छावा' फिल्म पर विजय ने रखी राय
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद में अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म 'रेट्रो' का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें विजय देवरकोंडा भी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इवेंट के दौरान हुई बातचीत में विजय ने 'छावा' फिल्म के प्रति अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार को देखने के बाद उन्हें गुस्सा आया था।
यह खबर भी पढ़ें:
SS Rajamouli: राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर दी बड़ी अपडेट, कंफर्म की इस एक्टर की कास्टिंग
किसे थप्पड़ मारना चाहते हैं विजय?
कार्यक्रम के दौरान विजय देवरकोंडा से सवाल किया गया कि क्या वह अतीत में जाकर किसी से मिलना चाहते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं अंग्रेजों से मिलना चाहता हूं और उन्हें जोरदार थप्पड़ मारना चाहता हूं। मैंने हाल ही में 'छावा' देखी और इसने मुझे जोरदार गुस्सा दिला दिया। मैं शायद औरंगजेब को भी दो-तीन थप्पड़ मारने का अवसर खोजूंगा। मैं ऐसे कई अन्य लोगों से मिलना चाहता हूं। मैं अभी यही सोच सकता हूं।’ हालांकि, इस पर एक्टर सूर्या से भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की याद नहीं आती।
यह खबर भी पढ़ें:
Ishaan Khatter: ‘रॉयल्स’ से पहले इन वेब सीरीज में नजर आए ईशान, फिल्मों में भी दिखा अदाकारी का हुनर
ज्योतिका के साथ काम करना चाहते हैं विजय
आगे बातचीत के दौरान अभिनेता विजय देवरकोंडा से जब सवाल किया गया कि क्या वह अतीत में जाकर श्रीदेवी, विजयशांति या राम्या कृष्णन के साथ काम करना चाहेंगे? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह सिमरन, ज्योतिका और सोनाली बेंद्रे के साथ काम करना चाहेंगे।
विजय देवरकोंडा का वर्कफ्रंट
अगर विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'कल्कि 2989 ई.' में देखा गया था। अभी इस समय अभिनेता गौतम तिन्ननुरी की ‘किंगडम’ पर काम कर रहे हैं।