अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सोमवार शाम अपनी कार से हुए एक हादसे के बाद अपना पहला बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर कई खबरें आईं कि अभिनेता जोगुलाम्बा गदवाला जिले के उंडावल्ली के पास हुए एक हादसे में शिकार हो गए। हालांकि अब उन्होंने इस घटना की जानकारी दी है।
विजय देवरकोंडा ने दी सफाई
विजय देवरकोंडा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट कर उन्होंने कार एक्सीडेंट की खबरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "सब ठीक है। कार को चोट लगी है, लेकिन हम सब ठीक हैं।' साथ ही विजय ने बताया कि हादसे के बाद वो जिम गए थे और वहां उन्होंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया। आगे उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी घर लौटा हूं। सिर में दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से कुछ नहीं होगा। तो आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत हों।'