Vijay and Rashmika Love Story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का कपल फैंस के लिए गोल्स सेट करता है। मगर ऐसा भी एक वक्त था जब रश्मिका का परिवार नहीं चाहता था कि वो विजय के साथ फिल्मों में काम करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी में अपने परिवारवालों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मगर एक वक्त ऐसा था जब रश्मिका के परिवार वाले उन्हें विजय के नजदीक नहीं देखना चाहते थे। साथ ही रश्मिका को विजय की को-स्टार बनने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन
विजय से दूर रहने की दी थी सलाह
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था। कपल की पहली फिल्म 'गीता गोविंदम' (2018) सिनेमाघरों में काफी पॉपुलर हुई थी। मगर इसके बाद उन्हें परिवार विजय के साथ काम करने से मना कर दिया था। फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में रश्मिका ने बताया था कि 'मेरे परिवार वाले मेरे फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर काफी नाराज थे। उन्हें यह लगता था कि फिल्मी दुनिया लड़कियों के लिए सेफ नहीं है। विजय के साथ 'गीता गोविंदम' करने के बाद भी परिवार चाहता था कि मैं 'डियर कॉमरेड' में एक्टिंग न करूं। मगर मैंने लड़ाई की और फिर फिल्म पूरी की।'
Trending Videos
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका के लिए नहीं था आसान
विजय ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'मैं जानता हूं कि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देना रश्मिका के लिए कितना मुश्किल रहा होगा। इस फिल्म से उनके जीवन पर काफी असर पड़ा था। फिर भी उन्होंने इसमें काम किया था और लिली के किरदार के लिए अपनी जान लगा दी थी। इस बात के लिए मैं रश्मिका का धन्यवाद करता हूं। फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है।
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका की फिल्में होंगी रिलीज
रश्मिका मंदाना आने वाले वक्त में कई फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें 'कॉकटेल 2', 'रणबाली', 'एनिमल पार्क', 'पुष्पा 3' और 'मैसा' के नाम शामिल हैं। फिल्म 'रणबाली' में रश्मिका को उनके एक्टर पति विजय देवरकोंडा के साथ देखा जाएगा। बात करें फिल्म 'मैसा' की तो इसमें रश्मिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। 27 जून 2025 को इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें रश्मिका को दमदार अंदाज में देखा गया था।