फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Malavade: अहमदाबाद प्लेन हादसे से उभरा था विद्या का वर्षों पुराना दर्द, 25 साल पहले इस शख्स काे खोया था

Thu, 17 Jul 2025 06:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidya Malavade Emotional Post: अभिनेत्री विद्या मालवड़े ने अपने पूर्व पति को याद करते हुए भावुक नोट लिखा है, जिनकी मौत विमान दुर्घटना में हो गई थी।

विज्ञापन
विद्या मालवड़े - फोटो : इंस्टाग्राम- @vidyamalavade
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या मालवड़े ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति कैप्टन अरविंद सिंह बग्गा को लेकर एक भावुक पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि 12 जून को हुआ एयर इंडिया विमान हादसा उनके लिए काफी मुश्किल था। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

25 वर्षों पुराना फूटा दर्द

विज्ञापन

एक्ट्रेस विद्या मालवड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने पूर्व पति कैप्टन अरविंद सिंह बग्गा के लिए भावुक पोस्ट किया है, जिनको गुजरे 25 साल हो चुके हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘25 साल से तुम्हारी आंखों में ना देखा, ना तुम्हें छुआ। वो बकवास बातें, तुम्हारी हंसी, तुम्हारी बाहों में बिताए पल के बिना मैं अभी भी जीवन जी रही हूं। रेस्ट इन पीस मेरे प्रिय।’ इसके आगे उन्होंने लिखा कि उनके निधन ने उन्हें सिखाया कि जीवन कितना अनमोल है और अपने प्रियजनों को अपने करीब रखने की बात कही। 
 


अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने दुख ताजा कर दिया
आगे पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे ने दर्द को फिर से हरा कर दिया था। भले ही मैं भूलने की आदी हूं, लेकिन वे यादें, हर छोटी-बड़ी बातें आज भी मेरे जहन में ताजा हैं। यहां तक कि उस पल मुझे कैसा महसूस हुआ था, यह भी। बस एक ही चीज जिसने मुझे सचमुच मदद की, वह है जीवन को पूर्ण समर्पण के साथ जीना। यही वह तरीका है, जिससे सबसे कड़वे सबक भी आशीर्वाद में बदल जाते हैं। मेरे पैरेंट्स मेरे लिए सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं।’ 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: TV Couples: टीवी के इन कपल्स के अलग होने से टूटे फैंस के दिल, किसी ने अनफॉलो तो किसी ने किया ब्रेकअप का ऐलान


कब हुई थी दोनों की शादी और यह घटना?
आपको बताते चलें कि साल 1997 में अभिनेत्री विद्या मालवड़े की शादी कैप्टन अरविंद से हुई थी। शादी के तीन साल बाद यानी 2000 में एक्ट्रेस के पति की पटना में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। साथ ही आपको बता दें कि अभिनेत्री को असल पहचान शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से मिली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें