फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल बाद भी दर्शकों ने ‘1942 ए लव स्टोरी' पर लुटाया प्यार, निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कहा- लोग रो रहे थे

Fri, 21 Nov 2025 07:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidhu Vinod Chopra: साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी' की गोवा में आयोजित हो रहे 56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI)  में स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म से जुड़े कुछ किस्से साझा किए हैं। 

विज्ञापन
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी' ने दर्शकों को बनाने का किया था। साल 1994 में आई इस फिल्म को गोवा में चल रहे IFFI समारोह में विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म से जुड़ी बातें और इसकी आज के आधुनिक समय से तुलना की है। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


‘आज भी मिल रहा प्यार’
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने एएनआई से बात करते हुए अपनी फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘35 साल पहले मैंने जो फिल्म बनाई थी, उसके लिए लोगों को अब भी रोते हुए देखना यकीन नहीं होता। यह बहुत अच्छा एहसास है।’

 

‘यह नॉन-कमर्शियल असली प्यार है’
आगे बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा, ‘यह असली प्यार है। मुझे लगता है कि अब वे प्यार को कमर्शियलाइज करने की कोशिश कर रहे हैं। और यह बहुत बोरिंग है। यह नॉन-कमर्शियल असली प्यार है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि आखिर में जब लोगों ने मुझे गले लगाया तो वे सच में रो रहे थे। यह बहुत इमोशनल था।’ अभिनेता ने आगे बात करते हुए कहा कि इस फिल्म '1942 ए लव स्टोरी' को बनाने में बहुत मेहनत की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: अब बड़े पर्दे पर दिखेंगे अंगूरी भाभी और विभूति, 'भाभी जी घर पर हैं' पर बनेगी फिल्म, रवि किशन भी होंगे हिस्सा

‘रात में रोटी फेंकने जाते थे’
डायरेक्टर ने बताय, 'जब मैंने '1942 ए लव स्टोरी' बनाई, तो मैंने यह नहीं कहा कि मैं इसे नेटफ्लिक्स, अमेजन को बेचूंगा। नहीं, हम बस एक मूवी बना रहे थे। क्या आप आसमान में उड़ने वाले सभी पक्षियों को जानते हैं? उस समय, डिजिटल नहीं था। तो मेरे लोग रात में रोटी फेंकने जाते थे। पता है कौन कौन आदमी? संजय लीला भंसाली, जो अब एक बड़े डायरेक्टर हैं। वह मुझे असिस्ट कर रहे थे। सोचिए कि हमने इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत की है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें