फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs Earth International 2025: विधु इशिका बनीं मिसेज अर्थ इंटरनेशनल, बोलीं- ये हर उस लड़की की जीत है जिसे कहा…

Tue, 22 Jul 2025 11:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मिसेज अर्थ इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट का ताज भारतीय मूल की विधु इशिका के सिर पर सज गया है। विधु इशिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई देने वालों को शुक्रिया भी कहा है। 

विज्ञापन
विधु इशिका बनीं मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम@mrsindiauniverseofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 ब्यूटी पेजेंट जीतकर भारतीयों को गर्व करने का मौका दिया है। अपनी जीत पर विधु इशिका का कहना है कि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं है। हर उस लड़की की जीत है, जिसे कहा गया है कि वह ऐसा नहीं कर सकती है। 

विज्ञापन

 


टीवी होस्ट से ब्यूटी पेजेंट जीतने तक का सफर 
मिसेज इंडिया यूनिवर्स द ड्रीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर विधु इशिका की जीत के बारे में जानकारी साझा की गई। पोस्ट पर बताया गया कि वह ब्यूटी पेजेंट को जीतने से पहले टीवी शोज होस्ट कर चुकी हैं। एक सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म की स्थापना भी विधु इशिका ने की है। अब वह मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनकर काफी खुश हैं। 

विधु इशिका ने अपनी जीत पर दिया ये संदेश 
विधु इशिका ने अपनी जीत पर एक खास संदेश भी दिया है। वह कहती हैं, ‘यह जीत एक घोषणा है, भारतीय विरासत, संगीत ओर नारीत्व के बारे में। यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह हर उस लड़की की जीत है जिसे कहा गया था कि वह ऐसा नहीं कर सकती।’ इस तरह से विधु इशिका आम लड़कियों को मोटिवेट करती हैं। 

विज्ञापन


करीबी लोगों ने बधाई संदेश भेजें 
विधु इशिका के मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनने पर उनके करीबी भी काफी खुश हैं। कई लोगों ने विधु को बधाई संदेश भेजे हेैं। इन गुड विशेज को विधु इशिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया है। साथ ही सभी लोगों को शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें