फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होने वाले पति को खुलेआम छेड़ रहीं सोनम कपूर, इंटरनेट पर VIDEO वायरल

Fri, 06 Apr 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की गिनती बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में की जाती है। लंबे अरसे से दोनों की शादी की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती रही है। अब खबर है कि ये लव बर्ड्स जून में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कुछ दिनों पहले सोनम का आनंद के साथ एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
फैंस को बेहतर तरीके से पता है कि दोनों एक दूसरे को किस तरह पैम्पर करते हैं। इनकी बॉन्डिंग की खबरें इंडस्ट्री में मशहूर है। हाल ही में सोनम और आनंद ऑस्ट्रिया के स्पा रिट्रीट में नजर आए थे और फिलहाल लंदन में हैं। जहां से सोनम कपूर ने आनंद आहूजा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उसे 'चॉकलेट डाइट' को लेकर छेड़ती नजर आ रही हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
वीडियो में सोनम ऑस्ट्रिया में आनंद को उनके डिटॉक्स को लेकर छेड़ रही है। सोनम की तस्वीरें और वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद है और उसे खूब एन्जॉय करते हैं। हो सकता है दोनों की ये लंदन ट्रिप शादी की तैयारियों को लेकर हो।
विज्ञापन

4 of 4
पिछली बार सोनम कपूर ने शादी को लेकर कहा था कि इसकी सबसे अच्छी बात है कि पूरा परिवार और दोस्त एक छत के नीचे सेलिब्रेट करता है। इसके अलावा सोनम ने खुलासा किया था कि उन्हें दुल्हन का श्रृंगार और मेंहदी खूब भाती है। अपने माता-पिता को आइडल कपल मानने वालाीं सोनम ने फिलहाल अपनी शादी की तारीखों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें