आलिया भट्ट ने दिया क्यूट रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल और आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट में हैं। दोनों एक महफिल में बैठे हैं। इस बीच विक्की कौशल अपने फोन में आलिया भट्ट को कुछ दिखा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को अपने बेटे का फोटो दिखाया है। इस पर अभिनेत्री ने क्यूट रिएक्शन दिया है। आलिया भट्ट भी एक बच्चे की मां हैं। उनकी बेटी का नाम राहा कपूर है।
यूजर्स ने किए कमेंट
तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'उनका रिएक्शन देखकर मुझे भी बच्चे की फोटो देखनी है।' एक और यूजर ने लिखा 'सभी पिता का कानून। हमेशा अपने बच्चों की फोटोज साथी को दिखाओ।'
विक्की कौशल और आलिया भट्ट दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे की वायरल तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaifcutie
माता-पिता बने विक्की और कटरीना
ख्याल रहे कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बेटे के जन्म के बारे में बताया था। दोनों ने अभी तक ना तो अपने बच्चे का नाम बताया है और ना ही बच्चे की झलक दिखाई है।