फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनीं कटरीना कैफ, 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म; विक्की कौशल ने शेयर की गुड न्यूज

Fri, 07 Nov 2025 11:21 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Katrina Blessed With Baby Boy: कटरीना कैफ अब मां बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कटरीना और  विक्की दोनों ने अपने फैंस से साझा किया है। जानिए कपल ने किस अंदाज में दी जानकारी...
विज्ञापन
विक्ली कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कटरीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो बेटा है। खुद कपल ने अपने चाहने वालों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

विक्की-कैट की खुशियों से भर गई झोली

विज्ञापन

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक ग्रीटिंग कार्ड सा है, जिस पर एक बच्चा बना हुआ है और बड़ा सा बेबी बॉय लिखा हुआ है। इस पर लिखा है, ‘हमारी झोली खुशियों से भर गई है। बड़े प्यार और दुलार से हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।’ इसके साथ ही विक्की कौशल ने कैप्शन में सिर्फ ब्लेस्ड लिखकर रेड हार्ट इमोजी और ओम बनाया है।
 


 

Trending Videos

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम-@vickykaushal09
23 सितंबर को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
कटरीना कैफ ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस वक्त विक्की-कैट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी थी कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस तस्वीर में विक्की कौशल कटरीना के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थे और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे।
 

 
विज्ञापन

विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@vickykaushal09
काफी वक्त डेट करने के बाद 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे विक्की-कटरीना
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को एक निजी समारोह में शादी की थी। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य तरीके से दोनों की शादी का समारोह हुआ था। हालांकि, इस शादी में सिर्फ विक्की-कैट के घर-परिवार वाले और बेहद खास करीबी ही शामिल हुए थे। शादी से पहले विक्की और कटरीना ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन दोनों ने अपने अफेयर को भी काफी छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें