फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Jain: ‘कपड़े और वॉशरूम खून से सने हुए थे…’, अंकिता लोखंडे के पति विक्की ने सुनाई हादसे की दर्दनाक कहानी

Mon, 15 Sep 2025 10:49 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Jain About His Accident: हाल ही में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपने साथ हुए हादसे की दर्दनाक कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि बहुत गंभीर चोट थी।

विज्ञापन
विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन हाल ही में एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। अब विक्की जैन ने अपने साथ हुई घटना की दर्दनाक कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि हादसे से वक्त इतना खून था कि मेरे कपड़े और वॉशरूम सब खून से सने हुए थे। 

कैसे हुई घटना?

विज्ञापन

विक्की जैन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने बताया, "यह एक सामान्य दिन था, मैं छाछ का गिलास उठा रहा था कि अचानक वह फिसल गया। मैंने उसे इतनी जोर से पकड़ा था कि गिलास मेरे हाथ में ही टूट गया और मेरी हथेली और बीच वाली उंगली बुरी तरह कट गई। यह मेरे साथ हुआ अब तक का सबसे बुरा हादसा था।"

कपड़े खून से सने हुए थे…
आगे उन्होंने कहा, " इतना खून था कि मेरे कपड़े और वॉशरूम सब खून से सने हुए थे। मुझे एहसास हुआ कि मुझे हिम्मत रखनी होगी वरना अंकिता और भी ज्यादा परेशान हो जाएगी।"
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कुनिका की वजह से शहबाज और अभिषेक में हुई हाथापाई, किचन की जिम्मेदारी को लेकर आगबबूला हुए अमाल

अंकिता ने संभाली जिम्मेदारी
विक्की जैन ने पत्नी अंकिता के बारे में कहा, "उन्होंने अस्पताल और घर दोनों जगह जिम्मेदारी संभाली। मेरी मां बिलासपुर में थीं, इसलिए अंकिता ही मेरा एकमात्र सहारा थीं। मैं उन्हें रोते हुए देख सकता था, लेकिन जब उन्होंने मुझसे कहा, 'विक्की, तुम जल्द ही ठीक हो जाओगे,' तो मुझे राहत मिली। उनके लिए, यह सब बुरी नजर का मामला है , वह एक मंदिर से दूसरे मंदिर भागती रही हैं।’

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 में शादी की थी।अंकिता और विक्की को आखिरी बार साथ में 'लाफ्टर शेफ्स 2' में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें