रजनीकांत और अमिताभ के साथ पहली बार किया काम
बातचीत के दौरान 'अप्पन' के कलाकार ने बताया कि 'मुझे मुंबई की फ्लाइट के लिए टिकट दी गई और उन्होंने मुझे पांच सितारा होटल में रुकने का मौका दिया।' मुझे एक शॉट में वहां जज के तौर बैठना था, मेरे सामने एक तरफ अमिताभ बच्चन और रजनीकांत थे।
रजनीकांत की एक्टिंग देखकर हैरान हो गए
रजनीकांत के जबरदस्त एक्शन पर कटाक्ष करते हुए एलेन्सियर ने कहा, 'अपनी कॉलेज के दिनों में मैंने रजनी सर को हेलीकॉप्टर के घूमते ब्लेड्स को अपने दांतों से रोकते देखा, इसलिए मैं देखना चाहता था कि वह कैमरे के सामने कैसी एक्टिंग करते हैं? ‘वेट्टैयन’ के सेट पर एक शॉट के दौरान मैंने उनकी अदाकारी करने के तरीके को देखा। उनकी बॉडी लैंग्वेज देखी और उन्हें कोर्टरूम से बाहर आते देखा। इस शॉट में अमिताभ बच्चन को शेर की तरह दहाड़ते हुए आना था और इसके बाद मुझे चौंकने की एक्टिंग करनी थी।’
नहीं कर सकते रजनी और अमिताभ जैसी एक्टिंग
इंटरव्यू में एलेन्सियर ने आगे कहा, ‘इस सीन के बाद मुझे एहसास हुआ कि हम उनको एक्टिंग के मामले में मात नहीं दे सकते, क्योंकि हम उतनी बेहतरीन एक्टिंग नहीं जानते हैं। ना ही हमारे पास इतनी काबिलियत है। मुझे एहसास हुआ कि हम सिर्फ दिलीश पोथन, शरण वेणुगोपाल और राजीव जैसी फिल्मों में अदाकारी कर सकते हैं।’ एलेन्सियर ले लोपेज ‘अप्पन’ में अपने बेहतरीन किरदार के लिए जाने जाते हैं।