फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan: 'मुझे लगा रजनीकांत और अमिताभ को एक्टिंग नहीं आती', साउथ के इस एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

Mon, 10 Feb 2025 05:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत के साथ काम करने वाले अभिनेता एलेन्सियर ले लोपेज ने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को एक्टिंग नहीं आती थी, लेकिन दोनों की एक्टिंग देखकर वह हैरान रह गए।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @ amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है 'वेट्टैयन'। इस फिल्म में रजनीकांत मेन रोल में हैं। फिल्म में रजनी के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आए। इसी फिल्म में एलेन्सियर ले लोपेज नाम के एक्टर ने बहुत छोटा रोल निभाया। इसके जरिए एलेन्सियर को पहली बार दिग्गज एक्टर रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एलेन्सियर ने सुपरस्टार के साथ काम करने के अपने तजुर्बे को साझा किया है। मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने बताया कि जब वह दो महान कलाकारों (रजनी और अमिताभ) के साथ काम कर रहे थे तो उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।

विज्ञापन

रजनीकांत और अमिताभ के साथ पहली बार किया काम
बातचीत के दौरान 'अप्पन' के कलाकार ने बताया कि 'मुझे मुंबई की फ्लाइट के लिए टिकट दी गई और उन्होंने मुझे पांच सितारा होटल में रुकने का मौका दिया।' मुझे एक शॉट में वहां जज के तौर बैठना था, मेरे सामने एक तरफ अमिताभ बच्चन और रजनीकांत थे।

रजनीकांत की एक्टिंग देखकर हैरान हो गए
रजनीकांत के जबरदस्त एक्शन पर कटाक्ष करते हुए एलेन्सियर ने कहा, 'अपनी कॉलेज के दिनों में मैंने रजनी सर को हेलीकॉप्टर के घूमते ब्लेड्स को अपने दांतों से रोकते देखा, इसलिए मैं देखना चाहता था कि वह कैमरे के सामने कैसी एक्टिंग करते हैं? ‘वेट्टैयन’ के सेट पर एक शॉट के दौरान मैंने उनकी अदाकारी करने के तरीके को देखा। उनकी बॉडी लैंग्वेज देखी और उन्हें कोर्टरूम से बाहर आते देखा। इस शॉट में अमिताभ बच्चन को शेर की तरह दहाड़ते हुए आना था और इसके बाद मुझे चौंकने की एक्टिंग करनी थी।’
विज्ञापन

नहीं कर सकते रजनी और अमिताभ जैसी एक्टिंग
इंटरव्यू में एलेन्सियर ने आगे कहा, ‘इस सीन के बाद मुझे एहसास हुआ कि हम उनको एक्टिंग के मामले में मात नहीं दे सकते, क्योंकि हम उतनी बेहतरीन एक्टिंग नहीं जानते हैं। ना ही हमारे पास इतनी काबिलियत है। मुझे एहसास हुआ कि हम सिर्फ दिलीश पोथन, शरण वेणुगोपाल और राजीव जैसी फिल्मों में अदाकारी कर सकते हैं।’ एलेन्सियर ले लोपेज ‘अप्पन’ में अपने बेहतरीन किरदार के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें