फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीतकार देवा: नहीं रहे दिग्गज म्यूजिक कंपोजर, दिल का दौरा पड़ने से 75 की उम्र में निधन

Sat, 17 Oct 2026 12:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Music Composer Deva Death: मशहूर संगीतकार देवा नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से आज शनिवार को उनका निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
विज्ञापन
संगीतकार देवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामी म्यूजिक कंपोजर और सिंगर देवा का निधन हो गया है। उनका नाम देवनेसन चोकलिंगम था, मगर वे देवा के नाम से लोकप्रिय रहे। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मशहूर संगीतकार देवा का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया है'। 

विज्ञापन
Trending Videos

संगीतकार देवा - फोटो : आईएएनएस
400 से अधिक फिल्मों का संगीत तैयार किया था
चेन्नई के मायलापुर में जन्मे देवा को तमिल सिनेमा में 'गाना' (Gaana) संगीत को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा की 400 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था।
 
विज्ञापन

खास धुन और लोक आधारित कंपोजिशन के लिए जाने गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपोजर को सुबह करीब 8.30 बजे चेन्ननई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। 20 नवंबर 1950 को जन्मे देवा तमिल सिनेमा के जाने-माने कंपोजर्स में से एक थे। वे अपनी खास धुनों, लोक-आधारित कंपोजिशन और मेनस्ट्रीम फिल्मों में गाना म्यूजिक की लोकप्रियता में योगदान के लिए जाने जाते थे। तीन दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा की सैकड़ों फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाया।

भक्ति गीत भी बनाए
देवा को 80 के दशक के आखिर और 90 के दशक की शुरुआत में तमिल सिनेमा में मशहूर हुए। बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के साथ उनके कोलेबोरेशन से कई यादगार साउंडट्रैक बने। उनके जाने-माने कामों में अन्नामलाई, बाशा, आसई, कधल कोट्टई, नेरुक्कू नेर, निनैथेन वंधई, प्रियमुदन, वाली और कुशी शामिल हैं। उनके म्यूजिक ने 1990 के दशक में कई कमर्शियली सफल फिल्मों के साउंडट्रैक को बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कंपोजर को खास तौर पर चेन्नई के गाना ट्रेडिशन की आवाजों और रिदम को मेनस्ट्रीम तमिल फिल्म म्यूजिक में लाने के लिए जाना गया। उनके ऊर्जा से भरपूर लोक-प्रभाव वाले गाने एक सिग्नेचर बन गए। देवा ने रोमांटिक धुनें और भक्ति गीत भी बनाए, जिससे अलग-अलग जॉनर में उनकी बहुमुखी प्रतिभा का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें