दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम
हॉलीवुड रिपोर्टर ने इतालवी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि ली मसारी का सोमवार को रोम स्थित उनके घर पर निधन हो गया। फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में दशकों लंबे करियर में मसारी ने एलेन डेलन, जीन पॉल बेलमोंडो, मिशेल पिकोली और उमर शरीफ जैसे कलाकारों के साथ काम किया।
यूरोप में बीता बचपन
ली मसारी का असली नाम अन्ना मारिया मसातानी था। अभिनेत्री ने अपने मंगेतर लियो के सम्मान में मंच का नाम ली रखा। मसारी के मंगेतर का शादी से कुछ समय पहले ही एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया था। ली मसारी का बचपन यूरोप में बीता। दरअसल, अभिनेत्री के पिता इंजीनियर थे और अपनी पोस्टिंग के चलते वे स्पेन, फ्रांस और स्विट्जरलैंड में कार्यरत रहे।
इस तरह आईं फिल्मी दुनिया में
दिग्गज अभिनेत्री ली मसानी ने वास्तुकला की पढ़ाई की थी। फिर अपने खर्चे के लिए उन्होंने बतौर मॉडल काम शुरू किया। इसी दौरान एक पारिवारिक मित्र एवं ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर पिएरो घेरार्डी ने उनका परिचय फिल्मी दुनिया से कराया।