क्लासरूम से न्यूज डेस्क तक का सफर
टीवी पर आने से पहले और उसके दौरान भी सरला माहेश्वरी शिक्षा की फील्ड से जुड़ी रहीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध हंसराज कॉलेज में टीचर के तौर पर काम किया। दिलचस्प बात यह है कि यही कॉलेज बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का भी रहा है। शाहरुख ने 1980 के दशक के अंत में वहीं पढ़ाई की थी।
सरला माहेश्वरी ने उस समय पढ़ाई और टीवी, दोनों जिम्मेदारियों को साथ-साथ निभाया, जब भारत में टेलीविजन समाचार अभी अपने शुरुआती दौर में था और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। वह कॉलेज में पढ़ाती भी थीं और साथ ही दूरदर्शन पर एंकर के रूप में अपनी अलग पहचान भी बना रही थीं।
उनके निधन की खबर के बाद साथी पत्रकारों और दर्शकों ने उन्हें याद करना शुरू कर दिया है। लोग उनकी आवाज के साथ-साथ उनके सरल और स्नेही स्वभाव को भी याद कर रहे हैं।