फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Utpalendu Chakraborty: बंगाली निर्देशक उत्पलेंदु चक्रवर्ती का निधन, इस फिल्म के लिए जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार

Tue, 20 Aug 2024 11:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर फिल्म निर्देशक उत्पलेंदु चक्रवर्ती का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद अपने आवास पर उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उत्पलेंदु चक्रवर्ती - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर बंगाली निर्देशक उत्पलेंदु चक्रवर्ती का मंगलवार शाम (20 अगस्त) को उनके आवास पर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। परिवार के मुताबिक  शाम करीब 6 बजे रीजेंट पार्क स्थित उनके आवास पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी बेटियां, अभिनेत्री रिताभरी और चित्रांगदा और पत्नी सतरूपा सान्याल हैं, जो खुद भी एक फिल्मकार हैं। 
विज्ञापन

Shahid Kapoor: एक बार फिर साथ धूम मचाएंगे विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर, साजिद नाडियाडवाला करेंगे फिल्म का निर्माण

इस फिल्म के लिए जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार 
उत्पलेंदु चक्रवर्ती को साल 1983 में फिल्म चोख के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इससे पहले वह साल 1981 में अपनी पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार भी जीत चुके थे। उन्हें एनएफडीसी पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन


इन फिल्मों से छोड़ी गहरी छाप
अपने फिल्मी करियर में उन्होंने मोयनतादंतो (1980), चंदनीर (1989), फांसी (1988) और देबसिशु (1987) जैसी फिल्में बनाकर लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने स्कॉटिश चर्च कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। उन्होंने सत्यजीत रे और रवींद्र संगीत के प्रतिपादक देवव्रत बिस्वास के संगीत पर उन्होंने डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।

ममता बनर्जी ने जताया शोक
वह कई वर्षों से सीओपीडी से भी पीड़ित थे। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में एक खालीपन पैदा हो गया है। देश के सबसे पुराने फिल्म क्लबों में से एक सिने सेंट्रल ने चक्रवर्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Prabhas: इन बॉलीवुड सितारों के साथ पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं प्रभास, अब मिथुन चक्रवर्ती के साथ बिखेरेंगे जलवा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें