फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के 'जेलर', 84 की उम्र में असरानी का निधन; अंतिम समय में पत्नी से कही थी ये बात

Mon, 20 Oct 2025 08:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govardhan Asrani Death: आज दोपहर 3 बजे जुहू स्थित आरोग्यानिधि अस्पताल में असरानी का निधन हो गया। उनके मैनेजर के अनुसार, वह पिछले चार दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है।
विज्ञापन
असरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'शोले' में जेलर का किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वह बीते चार दिन से मुंबई के आरोग्यानिधि अस्पताल में भर्ती थे। जहां आज दोपहर तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 84 वर्षीय असरानी के निधन के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अमर उजाला को उनके मैनेजर ने यह जानकारी दी कि आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार हो गया है।
विज्ञापन

असरानी ने आज सुबह ही अपने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इसके चंद घंटों बाद उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार तक हो गया पर किसी को पता नहीं चला
असरानी का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज पश्चिम स्थित शास्त्री नगर श्मशान घाट पर हुआ। वहां कोई भी फिल्मी हस्ती मौजूद नहीं थी। दरअसल, असरानी ने आज सुबह ही अपनी पत्नी मंजू से कहा था कि वे अपने अंतिम समय में कोई भीड़ नहीं चाहते, न ही लोगों को परेशान करना चाहते। वे शांतिपूर्वक जाना चाहते हैं। ऐसे में एक्टर के निधन के बाद पत्नी मंजू ने असरानी के सचिव से अनुरोध किया था कि वह किसी को भी इसकी जानकारी न दें।
 

असरानी को पहला ब्रेक
पढ़ाई पूरी होने के बाद असरानी ने 1960 से लेकर 1962 तक साहित्य कलभाई ठक्कर से अभिनय सीखा। साल 1962 में काम तलाशने के लिए वह मुंबई गए। 1963 में असरानी की मुलाकात किशोर साहू और ऋषिकेश मुखर्जी से हुई। उन्होंने असरानी को पेशेवर रूप से अभिनय सीखने की सलाह दी। 1964 में असरानी ने फिल्म संस्थान पुणे में दाखिला लिया और अभिनय सीखा। असरानी को सबसे पहला ब्रेक फिल्म 'हरे कांच की चूड़ियां' में मिला। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता बिश्वजीत के दोस्त का किरदार निभाया।

राजेश खन्ना, असरानी - फोटो : एक्स
राजेश खन्ना के साथ की 25 फिल्में
पहली फिल्म में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले असरानी ने साल 1967 में गुजराती फिल्म में मुख्य किरदार निभाया। उन्होंने 4 और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया। साल 1971 के बाद से असरानी को फिल्मों में कॉमेडियन का किरदार या अभिनेता के दोस्त का किरदार मिलने लगा।  उन्होंने 1970 से लेकर 1979 तक 101 फिल्मों में काम किया। फिल्म 'नमक हराम' में काम करने के बाद असरानी और राजेश खन्ना दोस्त बन गए। इसके बाद राजेश खन्ना जिस फिल्म में काम करते, वह निर्माताओं से कहते कि असरानी को भी काम दें। असरानी ने राजेश खन्ना के साथ 25 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

फिल्म दे दना दन के सीन में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और जॉनी लीवर के साथ असरानी - फोटो : सोशल मीडिया
असरानी की हिट फिल्में
असरानी ने 1970 के दशक में कई फिल्मों में कॉमेडियन का किरदार निभाया। इन फिल्मों में 'शोले', 'चुपके चुपके', 'छोटी सी बात', 'रफू चक्कर', 'फकीरा', 'हीरा लाल पन्नालाल' और 'पति पत्नी और वो' शामिल हैं। कई फिल्मों में कॉमेडियन का किरदार निभाने वाले असरानी ने 'खून पसीना' में सीरियस रोल भी निभाया है।
2000 के दशक में असरानी ने कई कॉमेडी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। इसमें 'चुप चुप के', 'हेरा फेरी', 'हलचल', 'दीवाने हुए पागल', 'गरम मसाला', 'भागम भाग' और 'मालामाल वीकली' शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें