फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwayne Johnson: ड्वेन की फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशन; जानें वेनिस फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं की लिस्ट

Sun, 07 Sep 2025 10:15 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Venice Film Festival 2025: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म को सिल्वर लॉयन का अवॉर्ड मिला है। वहीं भारत की अनुपर्णा रॉय ने भी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन और अनुपर्णा रॉय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में जहां एक तरफ भारत की अनुपर्णा रॉय ने इतिहास रच दिया वहीं ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'द स्मैशिंग मशीन' को भी पुरस्कार मिला। यह प्रतिष्ठित महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चला और इसमें दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों को दिखाया गया। 

विज्ञापन


जिम जरमश को गोल्डन लॉयन
इस बार गोल्डन लॉयन अवॉर्ड यानी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अमेरिकी निर्देशक जिम जरमश की फिल्म 'फादर मदर सिस्टर ब्रदर' को दिया गया। पुरस्कार लेते वक्स जरमश ने कहा कि सिनेमा उनके लिए प्रतियोगिता नहीं बल्कि अभिव्यक्ति का जरिया है। उन्होंने वेनिस को कला और इतिहास से जुड़ा शहर बताते हुए इसे अपना दूसरा घर कहा।

बेनी सैफ्दी और ड्वेन जॉनसन की जीत
इसके अलावा बेनी सैफ्दी की फिल्म 'द स्मैशिंग मशीन' ने सिल्वर लॉयन का खिताब हासिल कर लिया। इस फिल्म ने सिल्वर लॉयन (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक) का अवॉर्ड जीता। यह प्रोजेक्ट इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि इसमें हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन ने मुख्य भूमिका निभाई। अवॉर्ड लेने के बाद सैफ्दी ने कहा कि उनकी फिल्म सहानुभूति और संवेदनशीलता को दर्शाने का प्रयास है और यही गुण आज की दुनिया के लिए सबसे जरूरी हैं। उन्होंने जॉनसन को अपना साथी और भाई कहकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गाजा पर आधारित फिल्म
इस बार की ग्रैंड ज्यूरी प्राइज से सम्मानित हुई कौथर बेन हानिया की फिल्म 'द वॉइस ऑफ हिंद रजब'। यह फिल्म गाजा में मारी गई पांच वर्षीय बच्ची की सच्ची घटना पर आधारित है। निर्देशक ने यह अवॉर्ड गाजा के रेड क्रिसेंट और राहत दलों को समर्पित किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि हिंद की आवाज पूरी दुनिया ने सुनी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और सिनेमा उस आवाज को जीवित रखने का जरिया बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Alok Pandey: 'मैं गांव में था और मुकेश छाबड़ा कास्टिंग कंपनी से कॉल आया', आलोक पांडे को ऐसे मिला बब्बल का रोल

भारत से अनुपर्णा रॉय ने जीता अवॉर्ड
भारत के लिए इस बार का वेनिस फिल्म फेस्टिवल बेहद खास रहा। निर्देशक अनुपर्णा रॉय ने 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' के लिए ओरिजोंटी सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह फिल्म मुंबई की दो प्रवासी महिलाओं की कहानी कहती है, जो अकेलेपन और संघर्ष के बीच रिश्तों और उम्मीदों को तलाशती हैं। यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान है।

फेस्टिवल के दूसरे अवॉर्ड्स 
इटली के दिग्गज अभिनेता टोनी सर्विल्लो को फिल्म 'ला ग्राजिया' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि चीन की शिन झिलई को 'द सन राइजेस ऑन अस ऑल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। युवा कलाकारों में लूना वेल्डर को 'साइलेंट फ्रेंड' के लिए मार्सेलो मास्ट्रोयानी अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा 'बेलो द क्लाउड्स' को स्पेशल ज्यूरी प्राइज, 'अ पिएड द’ओव्र' को सर्वश्रेष्ठ पटकथा और 'काले मलागा' को ऑडियंस अवॉर्ड मिला। वहीं 'माता हारी' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें