फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का गाना 'कहो तो' हुआ रिलीज, अरमान मलिक की आवाज का फिर चलेगा जादू? जानें कैसा है यह गाना

Fri, 28 Aug 2026 03:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Song Kaho To Released: फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक गाना 'कहो तो' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में अरमान मलिक की सुरीली आवाज फैंस को फिर सुनने मिल रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का दूसरा गाना 'कहो तो' रिलीज हो चुका है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और उसी दौरान होने वाले रोमांस पर आधारित है। मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'कहो तो' रिलीज किया है। 

विज्ञापन


क्या खास है ‘प्रेम कीटाणु’ के गाने में 

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया को दर्शक एक रोमांटिक अंदाज में देखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आफिया सैयद भी नजर आने वाली हैं। कैसा है यह गाना?

  • फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का गाना 'कहो तो' रोमांस में डूबा हुआ गाना है। 
  • गानें में इश्क में डूबने तड़पने और तलाशने के एहसास को दिखाता है। 
  • इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स सचिन उर्मतोष ने लिखे हैं।
  • 'कहो तो' को अन्नकुर आर पाठक ने कंपोज किया है। 
  • इस गानें में  कव्वाली का तारतम्य को अल्तमश फरीदी ने गया है।

अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik

 

क्या बोले अमाल मलिक?
अमाल ने एक्स पर आपनी वापसी की जानकारी देते हुए एक पोस्ट में लिखा, मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से कोशिश करूंगा। वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और सिर्फ वही करूंगा जो मेरे दिल और मेरी सेहत के लिए जरूरी है। अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से ठीक होने के लिए एक ब्रेक चाहिए। उठने, ठीक होने और जल्द ही आप सभी प्यारे अमालियंस के लिए धुनों से भरे दिल के साथ वापस आने की जरूरत है।

विज्ञापन

फिल्म 'प्रेम कीटाणु' - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म?

कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इसकी जानकारी वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े। लाइफ इनके बिना अधूरी है।' इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें