सार
Tara Sutaria And Veer Pahariya Viral Video: हाल ही में एक और वायरल वीडियो ने वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है, जिसमें दोनों एक्टर्स एक दूसरे पर भरी महफिल में प्यार लुटाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो।
एक्टर्स तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का प्यार अब पूरी दुनिया के सामने आ रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्तों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस किसी समारोह में नजर आ रही हैं, जहां उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी मौजूद हैं। वीडियो में दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं। आइए देखें क्या है वायरल वीडियो।
तारा सुतारिया की खूबसूरती के कायल हुए वीर पहाड़िया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस तारा सुतारिया किसी समारोह में रैंप वॉक करती नजर आ रही है। वीडियो में अभिनेत्री को क्रीम कलर का स्ट्रैपलेस गाउन और चमकदार ज्वैलरी पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह रैंप वॉक करते हुए वहां मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचती दिख रही हैं। रैंप के दौरान एक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं और इस दौरान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया भी सबसे आगे की पंक्ति में बैठकर तारा सुतारिया का हौसला अफजाई करते नजर आ रहे हैं।
एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते नजर आए रूमर्ड कपल
वायरल वीडयो में देखा जा सकता है कि रैंप वॉक के दौरान तारा सुतारिया ने जब वीर पहाड़िया को देखा, तो उन्होंने अभिनेता को फ्लाइंग किस दिया, फिर अभिनेता ने भी एक्ट्रेस को फ्लाइंग किस दिया। भरी महफिल में दोनों अपना प्यार जताते दिखे, जिससे उनके बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल गई है। अब ये देखना है कि दोनों एक्टर्स कब अपने रिश्तों को लेकर आधिकारिक पुष्टि करते हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर वीडियो शेयर किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Ameesha Patel: अमीषा ने ऋतिक को छोड़ इस शख्स के साथ ‘कहो ना प्यार है’ का डांस रिक्रिएट किया, वीडियो वायरल
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘आखिरकार एक्ट्रेस को वो मिल गया जिसकी वो हकदार थीं, उनके लिए बहुत खुश हूं।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ दिनों पहले वीर पहाड़िया मानुषी छिल्लर के साथ थे। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि फिर से एक्ट्रेस गलत लड़का चुन रही हैं।
l