फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedang Raina: खुशी कपूर के साथ रिश्ते पर वेदांग रैना ने रखी अपनी राय, कहा- 'हमारा रिश्ता सहज और...'

Thu, 10 Jul 2025 12:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vedang Raina Khushi Kapoor: जोया अख्तर की आर्चीज में डेब्यू करने के बाद वेदांग आलिया भट्ट के साथ 'जिगरा' में नजर आए। फिल्म से बहुत उम्मीदें की जा रही थीं, हालांकि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 
विज्ञापन
खुशी कपूर, वेदांग रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ में काम किया है। तब से ही दोनों एक दूसरे के करीब हैं। दोनों में अच्छी बनती है। कयास लगाए जाते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिश्ते में हैं। हालांकि दोनों ने ना तो अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा है और ना ही अफवाहों से इंकार किया है। हालांकि अब वेदांग ने खुशी कपूर के साथ खास रिश्ते पर बात की है।

विज्ञापन

वेदांग रैना ने खुशी के साथ रिश्ते पर रखी बात
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात रखी। वह एक फैशन ब्रांड के साथ काम करने वाले हैं। वेदांग ने बताया कि खुशी के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है। 
वेदांग ने खुशी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा 'खुशी के साथ काम करना बहुत मजेदार और अच्छा रहा। हमारे बीच स्वाभाविक सहजता है। हमारा रिश्ता सहज और सच्चा है, यह रिश्ता नए प्रोजेक्ट में दिखाई देता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Emraan-Himesh: एक बार फिर साथ काम करेंगे इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया, यूजर बोले वापस आएगा 2000 का दौर

वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
सतर्कता से चुनते हैं ब्रांड
किसी ब्रांड का प्रचार करने के बारे में वेदांग ने कहा कि वह इसे लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। उन्होंने कहा 'ऐसा इसलिए क्योंकि यह जरूरी है कि आप जिस ब्रांड के साथ काम करने जा रहे हैं वह प्रमाणिक होना चाहिए ताकि वह बता सके कि मैं कौन हूं। मैं प्रमाणिक जुड़ाव देखता हूं चाहे वह उनका संदेश हो या उनका मूल्य हो।'
विज्ञापन

आलिया भट्ट के साथ नजर आए वेदांग
जोया अख्तर की आर्चीज में डेब्यू करने के बाद वेदांग आलिया भट्ट के साथ 'जिगरा' में नजर आए। फिल्म से बहुत उम्मीदें की जा रही थीं, हालांकि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अपनी जिंदगी के सफर के बारे में वेदांग ने कहा 'मेरा सफर खुद की तलाश, तरक्की और खुद की जागरूकता का रहा है।'
वेदांग रैना ने कहा कि 'मुझे खुद को सही मायने में समझने में समय लगा। मैं अपनी अच्छाइयों और कमजोरियों को गले लगाने की कोशिश कर रहा हूं। अपने काम और फैशन से खुद को व्यक्त करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें