भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित होकर बनने जा रही एक फिल्म इस वक्त सुर्खियों में है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म प्रोड्यूसर वाशु और बेटे जैकी भगनानी का नाम जोड़ा जा रहा था। अब दोनों को लेकर साफ कर दिया गया है कि उनका इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में ‘निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स’ द्वारा ऑपरेशन सिंदूर नाम की एक फिल्म की घोषणा की गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वाशु और जैकी भगनानी के ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ को भी इससे जोड़ दिया गया। अब प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Operation Sindoor Movie: 'ऑपरेशन सिंदूर' के डायरेक्टर ने मांगी माफी, लोगों का गुस्सा देख बोले- 'ये मूवी नहीं…'
पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिशियल बयान
इस बयान में साफ किया है कि वाशु और जैकी दोनों का फिल्म ऑपरेशन सिंदूर से कोई वास्ता नहीं है। दोनों का नाम फालतू में ही फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, इस बयान में संवेदनशील समय में भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता की भी बात कही गई है। इस पोस्ट में लिखा गया, ‘हम सभी सैनिकों के साथ खड़े हैं जो देश की रक्षा में दिन-रात डटे हुए हैं।’
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Operation Sindoor Movie: ‘शर्म करो यार युद्ध चल रहा है’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग
डायरेक्टर ने मांगी माफी
इस फिल्म की घोषणा के बाद विवाद होता देख डायरेक्टर उमंग माहेश्वरी ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली। उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए बताया कि ये महज एक फिल्म नहीं बल्कि पूरे देश की भावना है। निर्देशक ने यह भी साफ किया कि उनका मकसद किसी के जज्बातों को ठेस पहुंचाना नहीं था।