वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@varunkonidela7
बच्चे पर प्यार लुटाते दिखे वरुण-लावण्या
इस वीडियो के अलावा कपल ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें कपल बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। नामकरण समारोह में लावण्या सुनहरे नारंगी रंग की साड़ी पहने नजर आईं, जबकि वरुण तेज ने आइवरी रंग का कुर्ता पहना था। तस्वीरों में वे अपने बेटे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2023 में हुई थी वरुण-लावण्या की शादी
वरुण तेज और लावण्या ने साल 2023 में 1 नवंबर को इटली में शादी की थी। वहीं दोनों ने पिछले महीने 10 सितंबर को अपने बेटे का स्वागत किया है। वरुण और लावण्या की मुलाकात तेलुगु फिल्म 'मिस्टर' के सेट पर हुई थी। दोस्ती के बाद वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और पांच साल से ज्यादा समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा।