बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा ने बीते दिन 4 फरवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वरुण ने अपनी मां के साथ केक काटा उनकी बर्थडे पार्टी में बधाई देने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स भी पहुंचे। फुकरे एक्टर के बर्थडे बैश में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा के साथ नजर आईं। वरुण की पार्टी में हुमा कुरैशी, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा की मौजूदगी ने भी समा बांध दिया। पार्टी में सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी शिरकत की।