फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: भरी-महफिल में वरुण धवन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि लोग हुए हैरान, बोले- ‘बेचारे का चश्मा छीन लिया’

Sat, 12 Jul 2025 11:49 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता वरुण धवन के साथ एक अजीब वाकया हुआ। देखें वीडियो।

विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ कुछ ऐसा होता है कि वीडियो पर नेटिजंस भी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चलिए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो और यूजर्स के रिएक्शंस। आइए जानते हैं। 

क्या है वायरल वीडियो? 

वायरल वीडियो के अनुसार अभिनेता वरुण धवन, जब एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो वहां मौजूद एक महिला और दो बच्चों से उन्होंने बात की। इसी दौरान एक छोटे बच्चे ने हाथ बढ़ाकर वरुण को अपना सनग्लास देने का इशारा किया और वरुण ने चश्मा उतारकर बच्चे को पहना दिया। फिर अभिनेता ने उन बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वीडियो में वरुण स्वेट शर्ट और लोअर पहने नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे ने बिचारे का चश्मा छिन लिया। वहीं दूसरे यूजर ने बोला कि अभिनेता कितने अच्छे हैं कि उन्होने अपनी सनग्लास बच्चे को दे दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अभिनेता दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनके इस व्यवहार की तारीफ भी की है। 

यह खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: मूवी डेट पर फैमिली के साथ स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड-बेटे में दिखा खास बॉन्ड

विज्ञापन

वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वरुण धवन की आगामी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। वह जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है जो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसके अलावा उनके पास 'नो एंट्री 2', 'भेड़िया 2' और 'है जवानी तो इश्क होना है' भी है। इसके अलावा अभिनेता 'बॉर्डर 2' की भी शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें