फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: ड्राइवर के वायरल वीडियो पर वरुण ने बताई सच्चाई, बोले- ‘लोग बात का बतंगड़ बना रहे हैं’

Wed, 01 Oct 2025 12:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan On Viral Video: कुछ दिनों पहले वरुण धवन के ड्राइवर का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब वरुण ने इस वीडियो की पूरी सच्चाई बताई है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज को तैयार है। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। अब इस दौरान एक्टर ने उस वक्त को याद किया जब एक फिल्म के निर्देशन में दखलंदाजी करने पर पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने वरुण को डांट लगाई थी। वरुण ने बताया कि कैसे उनके पिता काम को लेकर काफी गंभीर हैं। साथ ही उन्होंने अपने ड्राइवर और पुलिस वाले के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया देते हुए पूरी सच्चाई बताई।

सेट पर डेविड धवन ने लगाई वरुण को फटकार

विज्ञापन

एएनआई के साथ बातचीत के दौरान वरुण ने पिता डेविड धवन को लेकर बताया कि जब काम की बात आती है, तो मेरे पिता सभी निजी रिश्तों को दरकिनार कर देते हैं। काम करने का उनका अपना तरीका है। मुझे याद है एक बार उनकी एक फिल्म में इंटर्नशिप के दौरान, मुझसे जरूर कोई गलती हो गई थी और मैं सुझाव दे रहा था कि शॉट कैसे करना चाहिए। लेकिन वह उनका विजन नहीं था और मैं उस स्तर पर नहीं था कि कुछ कह सकूं। मैं बहुत छोटा था। तब उन्होंने कहा, 'जब तुम अपनी फिल्म बनाओगे या जब एक मुकाम पर पहुंच जाओगे, तब करना ये सब।' एक्टिंग में आने से पहले वरुण ने असिस्टेंट निर्देशक के तौर पर भी काम किया है।

ड्राइवर के वायरल हुए वीडियो पर एक्टर ने बताई सच्चाई
आगे बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि शुरुआत में जरूर मुझे निराशा हुई, लेकिन वह सही थे। हालांकि, अब हमारी क्रिएटिव चर्चाएं काफी होती हैं और एक-दूसरे की सुनते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया को लेकर भी बात की थी। यहां उन्होंने कहा था कि आजकल सोशल मीडिया पर झूठी कहानी गढ़ना बहुत आसान है। जो चीज आपको सबसे ज्यादा हिला देती है, वो है झूठी कहानी। हाल ही में मेरे ड्राइवर के साथ हुआ।

विज्ञापन

हम बस कहीं पहुंचे ही थे, लेकिन जिस तरह से वीडियो शेयर किए गए, उससे ये बात बन गई कि वो लड़ रहे हैं। मैंने कहा, 'क्या बकवास है'। वो बस यही कह रहा था कि मैं तुम्हारे साथ एक तस्वीर खिंचवाना चाहता हूं। वो आदमी बाद में मेरे साथ आया और तस्वीर खिंचवाई। कुछ नहीं हुआ। अगर कोई पुलिसवाला मेरे पास आकर खड़ा हो जाए, तो मैं वहीं खड़ा रहूंगा और उसकी बात सुनूंगा और उससे बात करूंगा। लेकिन लोग बिना किसी बात का बतंगड़ बना रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Varun Dhawan: वरुण धवन ने सेट पर सुबह से ही पी ली शराब, जानिए फिर क्या हुआ; एक्टर ने साझा किया मजेदार किस्सा

2 अक्तूबर को रिलीज हो रही है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें