लोगों ने वरुण धवन पर बरसाया प्यार
वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन मुस्कुरा रहे हैं, सेल्फी ले रहे हैं और अपने फैंस से बातें कर रहे हैं। वरुण धवन अपने जन्मदिन पर यादें बना रहे हैं। फैंस भी वरुण धवन से मिलकर खुश हो रहे हैं। एक फैन को कहते हुए सुना जा सकता है 'वह मेरे सबकुछ हैं। मेरी मां के बाद वह (वरुण धवन) हैं जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Mardaani 3: 'मर्दानी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, रानी मुखर्जी के अलावा ये अभिनेत्री निभाएगी पुलिस का किरदार
फैंस के लिए वरुण धवन ने किया डांस
वरुण धवन ने अपने फैंस के साथ मिलकर इस जन्मदिन को मनाकर, इसे यादगार बना दिया है। वायरल वीडियो में वरुण धवन डांस कर रहे हैं, फैंस की ख्वाहिशों को पूरा कर रहे हैं, वह लोगों को उपहार दे रहे हैं और कार्यक्रमों को यादगार बना रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: जब जया बच्चन ने इस व्यक्ति को बताया था अपना 'तीसरा बच्चा', अमिताभ बच्चन को इस बात का है पछतावा
वरुण धवन ने लिखी दिल की बात
वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा 'मैं उन लोगों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा हूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं, जिनकी वजह से मैं यहां हूं। वह मेरे फैंस हैं। इससे मेरा दिन बन गया। इस काम के लिए मेरी टीम का बहुत शुक्रिया।'
वरुण धवन 24 अप्रैल 1987 को पैदा हुए थे।