फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन-कृति सेनन: हॉलीवुड की इस हिट फिल्म का हिंदी वर्जन डब करेंगे सितारे, आवाज से लगाएंगे हॉरर का तड़का

Tue, 27 Oct 2026 03:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। अब यह ओटीटी पर आने को तैयार है।
  • भारत में भी इस फिल्म को काफी प्यार मिला। अब इसमें एक और देसी रंग घुलने जा रहा है।
  • इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन से कृति सेनन और वरुण धवन जुड़ गए हैं। 
विज्ञापन
वरुण धवन-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन और कृति सेन हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के हिंदी वर्जन से जुड़े हैं। दोनों सितारे इसके हिंदी वर्जन में मुख्य किरदारों को अपनी आवाज देंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'ऑब्सेशन' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है इस फिल्म की कहानी?
यह फिल्म बेयर नाम के एक म्यूजिक स्टोर वर्कर की कहानी है, जिसे अपनी कलीग निक्की से प्यार हो जाता है। उसकी जिदगी में एक बुरा मोड़ तब आता है, जब वह ‘वन विश विलो’ नाम के एक अजीब खिलौने का इस्तेमाल करके उसे अपने प्यार में डाल देता है। हालांकि, उसकी इस इच्छा से कुछ अनचाही और डरावनी घटनाएं होती हैं, क्योंकि निक्की उसके लिए और ज्यादा ऑब्सेस्ड हो जाती है।

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन ने क्या कहा?
कृति सेनन ने पहली बार किसी दूसरे एक्टर की परफॉर्मेंस को अपनी आवाज दी है। हाल ही में उन्होंने इस हॉलीवुड फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कहानी पसंद आई और उन्हें यह रोल काफी उत्साहित करने वाला लगा, साथ ही चैलेंजिंग भी। जियोहॉटस्टार ने भी मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें कृति और वरुण धवन ग्लोबल हॉरर हिट फिल्म के मशहूर कार सीन को मजेदार तरीके से रीक्रिएट करते हुए दिख रहे हैं।

कृति बोलीं- 'बहुत दिलचस्प रहा अनुभव'
कृति सेनन ने कहा है, 'मुझे फिल्म और 'ऑब्सेशन' में परफॉर्मेंस बहुत पसंद आईं। यह बहुत ही दिलचस्प, अनोखी और ट्विस्टेड कहानी है। मैंने पहले कभी इतना एजी कैरेक्टर नहीं किया, जिससे यह अनुभव और भी उत्साहजनक और चुनौतीपूर्ण हो गया। यह पहली बार है, जब मैंने किसी दूसरे एक्टर की परफॉर्मेंस के लिए अपनी आवाज दी है। मुझे इससे ज्यादा एक्साइटिंग फिल्म नहीं मिल सकती थी। मुझे इसके लिए आवाज देने में बहुत मजा आया। मुझे खुशी है कि दर्शक हिंदी में फिल्म को एंजॉय करेंगें'।

वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने क्या कहा?
वरुण धवन ने भी बताया कि हिंदी वर्जन पर काम करने से उन्हें उन डिटेल्स पर ध्यान देने का मौका मिला, जो उन्होंने पहले फिल्म देखते समय मिस कर दी थीं। उन्होंने कहा कि डबिंग प्रोसेस ने उन्हें कहानी को समझने का एक अलग तरीका दिया। एक्टर ने कहा, 'ऑब्सेशन के हिंदी वर्जन पर काम करने से मुझे कहानी को बिल्कुल अलग नजरिए से देखने का मौका मिला। मुझे फिल्म में और भी मजा आया, क्योंकि मैं इसे बहुत करीब से देख सका। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि दर्शक इसे हिंदी में देखेंगे और उन  डिटेल्स को खुद खोज पाएंगे। 
विज्ञापन

फिल्म 'ऑब्सेशन' - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर कब से होगी स्ट्रीम?
बता दें कि ‘ऑब्सेशन’ 29 मई, 2026 को भारतीय थिएटर्स में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हॉरर और रोमांच से भरपूर है। इसकी कहानी इस पर फोकस करती है कि जब प्यार एक अनहेल्दी ऑब्सेशन में बदल जाता है तो क्या होता है। अब 30 अक्तूबर को जियोहॉटस्टार पर पीकॉक हब पर यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी में स्ट्रीम होना शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें