अभिनेता वरुण धवन इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, सनी देओल और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का तीसरा शेड्यूल पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शुरू हो गया है। इस बीच अहान और वरुण घुमने निकले, लेकिन दोनों शहर में खो गए। इसके बाद उन्होंने मेट्रो की सवारी की। अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। साथ ही वरुण धवन ने भी इसका एक मजेदार वीडियो साझा किया है।
वरुण ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें वरुण अहान और क्रू मेंबर के साथ घूमने निकले हैं। वीडियो में वरुण कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘दोस्तों हम अभी पुणे में हैं और हम काफी खोए हुए हैं। इसलिए अहान और मैं इस मेट्रो में सवार होकर अपने होटल जाने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक पागलपन भरी रात रही। अगर हम जल्दी ही अपने होटल पहुंच जाते हैं तो हम आपको बता देंगे। इस वीडियो को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक पागलपन भरे रोमांच पर।’
अहान ने भी साझा की फोटो
अहान ने प्लेटफॉर्म पर मेट्रो का इंतजार करते हुए एक फोटो के साथ वीडियो भी शेयर किया और लिखा, "वरुण धवन के साथ एक रोमांचक सफर पर।"
यह खबर भी पढ़ेंः Mohanlal: मोहनलाल ने कंफर्म की ‘दृश्यम 3’, अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
अगले साल रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’
‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 2019 में अक्षय कुमार की ‘केसरी’ का निर्देशन भी किया था। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।