फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वाराणसी’ टीजर लॉन्च इवेंट से महेश बाबू का एंट्री वीडियो वायरल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया; बोले- आग लगा दी

Sun, 16 Nov 2025 01:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Babu Viral Video: बीते दिन शनिवार को ग्लोबट्रॉटर इवेंट में साउथ अभिनेता महेश बाबू की एंट्री ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जो आगामी फिल्म 'वाराणसी' में उनके किरदार से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शनिवार रात हैदराबाद में ग्लोबट्रॉटर इवेंट आयोजित किया था। इसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'वाराणसी' का फर्स्ट लुक जारी किया। इस कार्यक्रम के दौरान अभिनेता महेश बाबू ने स्टेज पर कुछ हटकर एंट्री की, जिसमें वो इलेक्ट्रिक बुल पर बैठे नजर आए। इसे देख यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म 'वाराणसी' के टीजर लॉन्च के दौरान साउथ अभिनेता महेश बाबू ने स्टेज पर बिल्कुल अलग अंदाज में एंट्री की। एक्टर ने इलेक्ट्रिक बुल पर त्रिशूल लेकर बैठे हुए एंट्री की। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ज्यादातर नेटिजंस इसे धमाकेदार एंट्री कह रहे हैं। तो कुछ इसे और शानदार बनाया जा सकता था, ऐसा भी सुझाव दे रहे हैं।


 
 
 
 
 


यह खबर भी पढ़ें: ‘राजामौली जैसा कोई नहीं..’, करण जौहर से लेकर प्रशांत नील तक; इन सितारों ने ‘वाराणसी’ के टीजर पर लुटाया प्यार

विज्ञापन


फिल्म के बारे में 
फिल्म 'वाराणसी' का फर्स्ट लुक या कहें टीजर जारी हो चुका है। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें