सोमवार को नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस दौरान ‘गदर 2’ के अभिनेता ने भी इस लॉन्च इवेंट में भाग लिया। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के साथ सनी देओल, ‘गदर’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इवेंट के दौरान नाना पाटेकर और सनी देओल के बीच काफी मजेदार बात हुई। इस दौरान नाना पाटेकर सनी देओल से पूछ बैठे क्या वह कभी साथ में काम करेंगे। इस पर सनी देओल ने सहमति जताई। हालांकि, दोनों की सहमति पर अनिल शर्मा ने मुहर लगा दी और दोनों के साथ जल्दी ही फिल्म लाने का वादा किया।
सनी देओल के साथ काम करना चाहते हैं नाना
इवेंट के दौरान जब सनी देओल और नाना पाटेकर के बीच बातचीत हो रही थी, तो ‘वनवास’ अभिनेता ने सनी देओल से पूछा, “क्या हम कभी गलती से साथ काम करेंगे?” इस पर सनी देओल ने जवाब दिया बिल्कुल हम करेंगे। सनी देओल ने अनिल शर्मा की ओर रुख करते हुए कहा, “इनसे कहिए कोई अच्छा सा विषय लेकर आएं।”
Subedaar: अनिल कपूर ने पूरा किया ‘सूबेदार’ का शेड्यूल, सोशल मीडिया पर कहा- जादू अभी शुरू हो रहा है
अनिल शर्मा ने किया वादा
सनी देओल के पूछने के बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने उनकी इस बात पर मुहर लगा दी। निर्देशक ने कहा, वादा करता हूं, “जल्द ही आप दोनों के लिए एक विषय लाता हूं।” निर्देशक ने आगे कहा, "यह वादा है मेरा, वनवास के इस ट्रेलर लॉन्च पर, इन दोनों को लेकर एक पिक्चर बनाएंगे।” इसके बाद नाना पाटेकर और सनी देओल ने एक दूसरे से हाथ मिलाया।
नाना और सनी पहली बार स्क्रीन पर होंगे साथ!
अगर निर्देशक अनिल शर्मा अपना वादा पूरा करते हैं, तो सनी देओल और नाना पाटेकर पहली बार बड़े स्क्रीन पर साथ आएंगे। हालांकि, नाना पाटेकर ने ‘गदर 2’ में नैरेटर की भूमिका निभाई है, लेकिन दोनों एक साथ अभिनय करते हुए अभी तक नजर नहीं आए हैं।
The Sabarmati Report: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों संग देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', विक्रांत मैसी ने जताई खुशी